Category Archives: शहर

हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण मित्र अभियान के तहत रोपे जाएंगे एक लाख पौधे

Last Updated:  Wednesday, July 12, 2023  1:17 pm

शहर के प्रबुद्धजन व सहयोगी संस्थाओ ने पर्यावरण मित्र अभियान के तहत पौधारोपण का लिया संकल्प। 1 लाख पौधे लगाना लक्ष्य नही है, पौधे को वृक्ष बनाना हमारा लक्ष्य है- महापौर। पर्यावरण मित्र अभियान के तहत 6 पर्यावरण रथ का किया गया शुभारंभ। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, आगामी 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या के दिन हर घर हरियाली महोत्सव के तहत शहर में और पढ़े

जी – 20 में आने वाले मेहमान 56 दुकान पर लेंगे व्यंजनों का स्वाद

Last Updated:  Wednesday,   1:01 pm

निगमायुक्त ने निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाओं के दिए निर्देश। जीरो वेस्ट होगा कार्यक्रम। इंदौर : 19 जुलाई से 22 जुलाई तक इंदौर में होने वाले जी 20 सम्मेलन में पधारे अतिथियों को एक दिन 56 दुकान पर रात्रि भोज कराया जाएगा। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने इस बात के मद्देनजर 56 दुकान पर खुले स्थान पर वर्षा ऋतु को देखते हुए शेड लगाने तथा उसको आकर्षक डेकोरेटिव करने के निर्देश दिए। साथ ही खाने के मीनू के संबंध में भी और पढ़े

गंगोत्री में भूस्खलन की चपेट में आकर मप्र के तीन सहित चार लोगों की मौत

Last Updated:  Tuesday, July 11, 2023  7:39 pm

मृतकों में दो देवास के युवक व एक भोपाल निवासी महिला शामिल। सात घायलों में तीन देवास, दो भोपाल व दो इंदौर के निवासी। देहरादून : उत्तर भारत में हो रही भारी वर्षा ने पहाड़ी क्षेत्रों में हालात बेकाबू हो गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन की लगातार हो रही घटनाएं हादसों को जन्म दे रहीं हैं। सोमवार रात उत्तराखंड के गंगोत्री में हुए भूस्खलन की चपेट में एक कार सहित तीन वाहन आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों और पढ़े

सप्तक्रांति के माध्यम से बढ़ेगा प्रदेश की बहनाओँ का सम्मान और स्वाभिमान : मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Monday, July 10, 2023  8:05 pm

प्रदेश के इतिहास में अब 10 तारीख ऐतिहासिक। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब न्यूनतम 21 वर्ष उम्र तक की विवाहित और ट्रेक्टर वाले परिवारों की महिलाएँ भी होंगी शामिल। आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से होगा प्रारंभ। 26 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा लेपटॉप वितरण। मुख्यमंत्री चौहान ने 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में और पढ़े

25 दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को सीएम शिवराज ने प्रदान की स्कूटी की चाबी

Last Updated:  Monday,   8:00 pm

कोई सिलाई तो कोई समोसा कचौड़ी, टिफिन सेंटर और कोई घर-घर खाना बनाकर कर रही गुजारा। किसी को व्यापार में तो किसी को घर गृहस्थी चलाने में होगी सुविधा। सफलता की चाबी लेकर सरपट दौड़ेंगी दिव्यांग बहनें। इंदौर : मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन दिव्यांग बहनों और निराश्रित महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी,जो वर्षो से ऑटो या सिटी बस में सफर कर रही थी। इस सफर में उन्हें तरह-तरह की और पढ़े

रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद

Last Updated:  Monday,   7:56 pm

मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल। कोई बहना राखी तो कोई आरती और कोई पुष्प, गुच्छ लेकर रोड़ शो में पहुँची। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड़ शो में इंदौर की बहनों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भैया शिवराज चौहान ने भी बहनाओँ के इस आत्मीय स्नेह भरे स्वागत का हाथ हिलाकर, फूल माला लहरा कर, फूल बरसा कर स्वीकार किया। लाड़ले भैया मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए इंदौर की बहनाओँ में उमंग और और पढ़े

समान नागरिक संहिता के लिए यह सही समय, किसी धर्म से जोड़कर न देखें

Last Updated:  Monday,   1:53 pm

कानून बनने के पहले ही विरोध की बात ठीक नहीं। ‘सेवा सुरभि’ एवं इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित संवाद में शहर के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की बेबाक राय। इंदौर : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा करने का यही सही समय है। इस मुद्दे को किसी धर्म विशेष अथवा पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इससे किसी भी धर्म का नुकसान नहीं होगा। अभी हम इस मुद्दे पर गुण, दोष के आधार पर विचार कर सकते हैं। केन्द्र और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

Last Updated:  Sunday, July 9, 2023  8:49 pm

मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता, स्वागत भी अच्छा किया जाता है : केंद्रीय मंत्री यादव केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। इंदौर : इंदौर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, नगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों को संबोधित किया। ऐतिहासिक जीत के साथ बनेगी सरकार। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पढ़े

दुनिया के मेयर इंदौर आकर स्वच्छता के मॉडल को देखना चाहते हैं : महापौर

Last Updated:  Sunday,   8:22 pm

शहरों की सहभागिता दुनिया और देश के विकास में भी बढ़े। इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवाँ आसमान इसको लेकर इंदौर की तैयारी पूरी-महापौर। इंदौर : अहमदाबाद में दो दिवसीय जी -20 मेयरल समिट में सम्मिलित हो कर महापौर पुष्यमित्र भार्गव रविवार को इंदौर पहुँचे .विमानतल पर पहुँचते ही महापौर का समर्थकों और निगम अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा के दौरान दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि जी -20 की मेयरल और पढ़े

किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ बोलना राष्ट्र के खिलाफ बोलना नहीं : ठाकुर

Last Updated:  Sunday,   8:16 pm

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की दो दिनी मास्टर क्लास ‘खबरों की खबरची’ का समापन। इंदौर : भारतीय मीडिया पिछले कुछ वर्षों से 140 करोड़ लोगों के भारत में सिर्फ पांच सौ-हजार लोगों की कही हुई बातों, उनके कार्यकलापों की रिपोर्टिंग करने में लगा है। किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी के खिलाफ बोलना राष्ट्र के खिलाफ बोलना नहीं है। पत्रकारों को इस बनाई गई अवधारणा का मुकाबला करना चाहिए। ये बातें स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के अभिनव आयोजन ‘मास्टर क्लास- खबरों और पढ़े