Category Archives: शहर

इंदौर से चलने वाली 09 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच

Last Updated:  Wednesday, June 14, 2023  10:31 am

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के इंदौर स्‍टेशन से आरंभ होने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए स्‍थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। इन गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है:- गाड़ी संख्‍या 20957 इंदौर- नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस में 15 अक्‍टूबर, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 20958 नई दिल्‍ली- इंदौर एक्‍सप्रेस में 16 अक्‍टूबर, 2023 से थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो कोच लगेंगे। और पढ़े

कचरा व गंदगी पाए जाने पर करें चालानी कार्रवाई : महापौर

Last Updated:  Tuesday, June 13, 2023  10:53 pm

नवलखा और तीन इमली बस स्टैंड परिसर में गंदगी पाए जाने पर जताई नाराजगी। सफाई व्यवस्था की सतत निगरानी करने के दिए निर्देश। इंदौर : आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रतिदिन शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने नवलखा और तीन इमली बस स्टैंड, साजन नगर, शिव मोती नगर, चितावद रोड एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान और पढ़े

संपत्ति कर में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्षद करेंगे महापौर का घेराव

Last Updated:  Tuesday,   6:20 pm

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने किया ऐलान। बजट में रेट जोन बदलकर संपत्ति कर में बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने की मांग की। इंदौर : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर भार्गव द्वारा पिछले दिनों पेश किए गए निगम बजट में शहर की 531 कालोनियों और बाजारों में संपत्ति कर निर्धारण हेतु प्रति वर्गफुट दरों के रेट जोन बदलने के प्रावधान को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने इस मांग को लेकर हर 15 दिन में और पढ़े

युवा मोर्चा मारपीट कांड में शुभेंद्र गौड़ व नयन सोनी पर गिरी गाज

Last Updated:  Monday, June 12, 2023  9:20 pm

दोनों पदाधिकारियों को युवा मोर्चा के सभी पदों से किया गया मुक्त। इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों में शनिवार रात हुई मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ और विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को तत्काल प्रभाव से मोर्चा के सभी पदों से हटा दिया है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ही हुई थी घटना। बता दें कि भारतीय जनता युवा और पढ़े

ज्योतिष और विद्वत परिषद ने किया पण्डोखर सरकार का अभिनंदन

Last Updated:  Monday,   7:33 pm

मालू परिसर में सजा पण्डोखर सरकार का दिव्य दरबार। कई गणमान्य लोगों ने की दरबार में शिरकत। इंदौर : संतश्री पंडोखर सरकार इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री गोविन्द मालू के मालू परिसर स्थित “पूर्णोदय” पहुँचे। उन्होंने यहां दरबार सजाकर भक्तों की समस्याओं का समाधान किया। पण्डोखर सरकार की अगवानी मंत्रोच्चार के साथ उनके चरण पखारकर व पुष्पहार से गोविंद मालू – उष्मा मालू परिवार ने की। सम्मान पत्र, शॉल – श्रीफल भेंटकर किया अभिनंदन। इस मौके पर और पढ़े

वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव

Last Updated:  Monday,   5:54 pm

13 जून को सायंकाल में होगा विश्वकसेन पूजन। 14 जुन को ध्वजारोहण के साथ होगा श्री ब्रम्होत्सव का शुभारम्भ, श्री रामानुज स्वामी जी की निकेलगी सवारी। 15 जुन को भगवती श्री महालक्ष्मी का महाभिषेक व सामूहिक कुमकुम अर्चना। 16 जुन को भगवान श्री वेंकटेश का महाभिषेक, छत्रीबाग में निकलेगी छोटी रथयात्रा।। 17 जून को वसंतोत्सव – तिरुपावडा उत्सव देवस्थान में होगा। 18 जून को प्रभु वेंकटेश का कल्याण उत्सव, विवाहोत्सव होगा। जोधुपर के गोवत्सल श्री राधाकृष्ण महाराज पेश करेंगे प्रभु और पढ़े

मुख्यमंत्री सीखो – कमाओ योजना में इंदौर जिला रहेगा अव्वल

Last Updated:  Monday,   1:49 pm

कलेक्टर ने उद्योगपतियों की बैठक बुलाकर दी योजना की जानकारी। 15 सौ से अधिक इकाइयों के पंजीयन का रखा गया है लक्ष्य। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उद्योगपतियों की ली बैठक। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के क्रियान्वयन में इंदौर जिले को प्रदेश में अव्वल बनाया जाएगा। इंदौर जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों का शत-प्रतिशत पंजीयन होगा। जिले में लगभग 1500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के पंजीयन का लक्ष्य रखा और पढ़े

भीषण गर्मी को देखते हुए 19 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Last Updated:  Sunday, June 11, 2023  6:16 pm

इंदौर : जिले में तापमान में हो रही बढ़ोतरी और भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। दोपहर में तो सड़कों पर आवाजाही भी कम हो जाती है। पंखे, कुलर भी गर्मी से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। यहां तक की रात का तापमान भी तीस डिग्री के आसपास होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लू का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में स्कूल खोलना बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता और पढ़े

जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है साइबर क्राइम से : एडीजी वरुण कपूर

Last Updated:  Sunday,   4:21 pm

इंदौर : साइबर क्राइम इस समय सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी के भी साथ घटित हो सकता है। यह अदृश्य दुश्मन है जिसके चंगुल में कोई भी फंस सकता है। यह केवल वित्तीय धोखाधड़ी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न तरीकों से यह आपके समग्र जीवन को प्रभावित करता है। कई बार तो यह जानलेवा सिद्ध होता है, ऐसे में साइबर सिक्योरिटी का मुद्दा बेहद अहम हो गया है। हम केवल और पढ़े

मारपीट के मामले में भाजयुमो के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस

Last Updated:  Sunday,   1:22 pm

युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी और नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा को थमाए नोटिस। 24 घंटे में किया जवाब – तलब। इंदौर : शनिवार को इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक ढाबे में भाजयुमो के दो गुटों के बीच हुई गाली- गलौज, मारपीट और ढाबे में की गई तोड़फोड़ के मामले में तीन नेताओं को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया गया है।युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़, विशेष आमंत्रित और पढ़े