Category Archives: शहर

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लाहोटी ने की इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की समीक्षा

Last Updated:  Wednesday, May 3, 2023  11:29 pm

लंबित परियोजनाओं के काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश। इंदौर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल लाहोटी बुधवार को इंदौर आए।उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आहूत कर इंदौर से जुड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) के कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, निर्माण विभाग के अधिकारी, और रतलाम मंडल के प्रबंधक रजनीश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान और पढ़े

जिला प्रशासन का दावा,सुचारू रहीं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं

Last Updated:  Wednesday,   8:02 pm

एमवायएच सहित सभी बड़े शासकीय अस्पतालों में अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी। आयुष व निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की ली जा रहीं सेवाएं। आयुष्यमान कार्डधारकों के इलाज की निजी अस्पतालों में की गई व्यवस्था। इंदौर : जिला प्रशासन का दावा है कि इंदौर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं। विभिन्न शासकीय चिकित्सालयों में वैकल्पिक रूप से डाक्टरों की तैनाती की गई है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विभिन्न अस्पतालों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। कलेक्टर और पढ़े

प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक शासकीय चिकित्सक गए हड़ताल पर

Last Updated:  Wednesday,   7:58 pm

इंदौर में भी हड़ताल का व्यापक असर। डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर की नारेबाजी। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर, निराश लौटे मरीज। इंदौर : स्वशासी चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर मप्र के 13 शासकीय मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों, स्वास्थ्य विभाग और ईएसआई अस्पतालों के 10 हजार से अधिक चिकित्सक बुधवार से हड़ताल पर चले गए। प्रदेश सरकार के साथ अपनी मांगों को लेकर बातचीत विफल होने के बाद चिकित्सकों ने कामबंद हड़ताल कर दी। इंदौर और पढ़े

यातायात नियमों को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Last Updated:  Tuesday, May 2, 2023  5:51 pm

ब्लैक स्पॉट की तकनीकि समस्याओं को दूर करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपसमितियों का किया गठन। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न। इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में डी.सी.पी. ट्राफिक मनीष अग्रवाल, ए.डी.एम. अजय देव शर्मा सहित परिवहन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में इंदौर में यातायात व्यवस्था को और पढ़े

अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर

Last Updated:  Tuesday,   2:11 pm

तीन गोदामों का 17 हजार स्क्वेयर फीट अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त। इंदौर : नगर निगम इंदौर द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में पालदा क्षेत्र में अनुमति प्राप्त किए बिना किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने हेतु सूचना पत्र जारी किए गए थे,लेकिन भवन स्वामी द्वारा अवैध निर्माण हटाना तो दूर, लगातार निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके चलते सोमवार, दिनांक 01 मई को 03 कमर्शियल गोडाउन के अवैध निर्माण को हटाने की और पढ़े

G+3 के अवैध निर्माण पर निगम ने की रिमूवल की कार्रवाई

Last Updated:  Tuesday,   2:08 pm

इंदौर : बिना अनुमति लिए किए जा रहे जी प्लस थ्री के निर्माण के रिमूवल की कार्रवाई निगम के अमले द्वारा की गई। उपायुक्त, लता अग्रवाल ने बताया कि, श्रीमती रामकन्या पति भरतलाल पाटीदार एवं प्रहलाद पाटीदार द्वारा खसरा क्रमांक 1287/3, 1287/5, 1287/6 खजराना, पर लगभग 5597 स्के.फीट भूमि पर बिना अनुमति जी+3 भवन का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। भवन स्वामी को पूर्व में अवैध निर्माण हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया था,लेकिन भवन स्वामी द्वारा नोटिस का और पढ़े

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से ईंट भट्टा उद्योग को हुआ करोड़ों का नुकसान

Last Updated:  Monday, May 1, 2023  10:29 pm

इंदौर : पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बेमौसम ओला वृष्टि एवं वर्षा के कारण इंदौर जिले के ईंट भट्टा उद्योग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। म.प्र. ईंट निर्माता संघ ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से इस नुकसान के लिए संबंधित ईंट भट्टा संचालकों को उचित मुआवजे, राहत एवं बैंकों से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। अब तक जो नुकसान हुआ है, उसके कारण शहर में चल रहे अनेक बड़े प्रोजेक्ट ठप हो सकते हैं। और पढ़े

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार सहित अन्य मुद्दों पर जिला प्रशासन को सहयोग करें अभ्यास मंडल : कलेक्टर

Last Updated:  Monday,   10:25 pm

व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र का कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया विमोचन। इन्दौर : किसी भी संस्था द्वारा लंबे समय तक सतत जनहित में कार्य करना सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। अभ्यास मंडल जिला प्रशासन को ट्राफिक सहित विभिन्न मुद्दे पर सहयोग करें। व्याख्यानमाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के सहयोग से युवाओं को भी जोड़ने का प्रयास करें। ये बात कलेक्टर इलैयाराजा टी ने इंदौर प्रेस क्लब में अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए कहीं। व्याख्यानमाला और पढ़े

वार्ड 36 -37 में अवैध रूप से हॉस्टल निर्माण और संचालन पर रहवासी संघ ने जताया ऐतराज

Last Updated:  Monday,   7:51 pm

हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन का जताया संदेह। रहवासी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। रहवासी क्षेत्रों में हॉस्टल, होटल के संचालन को बंद कराने के लिए दी आंदोलन की चेतावनी। इंदौर : शहर में तेजी से विकसित हो रहे निपानिया, पिपलिया कुमार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों, विशेष रूप से महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा कॉलोनी, एम आर 5, एम आर 4, राधिका पैलेस , तुलसी नगर, पुष्प विहार, अमृत पैलेस कॉलोनियों के रहवासी क्षेत्र में और पढ़े

विधायक हार्डिया ने तुलसी नगर में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Last Updated:  Monday,   7:41 pm

सरस्वती मंदिर परिसर में नवनिर्मित योग परिसर का भी किया शुभारंभ। प्रधानमंत्री के 100वें मन की बात के प्रसारण समारोह में हुए शामिल । इंदौर: : तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद संगीता महेश जोशी, छत्रसाल मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, महेश जोशी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस और पढ़े