Category Archives: शहर

सिटी बसों में भी सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

Last Updated:  Monday, May 1, 2023  5:46 pm

नवाचारों में इंदौर रहता है एक कदम आगे। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को इंदौर के नागरिकों तक सुलभता से पहुँचाने के लिए नवाचार के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सिटी बसों में भी “मन की बात” का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष स्नेह का ही परिणाम है, जो इंदौर नवाचारों को आत्मसात करने में अन्य और पढ़े

नगर के 1604 बूथों पर सुना गया मन की बात का सौवा एपिसोड

Last Updated:  Monday,   5:42 pm

बंगाली चौराहे पर 103 वर्षीय रीना बाई ने भी सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नगर के 1604 बूथों पर सुना गया। 700 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नेहरू स्टेडियम स्थित जिमखाना में मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा और पढ़े

गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा, झूमकर बरसे बादल

Last Updated:  Monday,   12:20 pm

इंदौर : दो दिन से मौसम का बिगड़ा मिजाज रविवार को जैसे चरम पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम में मानसून का नजारा दिखाई दिया। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ इंदौर में भी गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब 12 बजे शुरू हुआ बेमौसम बरसात का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बारिश का वेग इतना तेज था कि सड़कें लबालब हो गई और जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया। मानसून जैसे बन गए हालात। देखा जाए तो और पढ़े

इंदौर में दिल से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

Last Updated:  Sunday, April 30, 2023  9:43 pm

मंत्री से लेकर आम नागरिकों ने ‘मन की बात’ का किया श्रवण। इंदौर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पूरे दिल से और मन से सुना गया। प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय कार्यक्रम के 100वें संस्करण को बेहतर प्रतिसाद मिला। इंदौर जिले में मंत्री से लेकर आम नागरिकों तक ने मन की बात का श्रवण किया। समाज के हर वर्ग की इसमें हिस्सेदारी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ और पढ़े

मल्टीफ्लेक्स में हुआ प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वे एपिसोड का प्रसारण

Last Updated:  Sunday,   8:06 pm

बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री को सुना और सराहा। सांसद शंकर लालवानी का अनूठा आयोजन। मल्टीप्लेक्स के बाहर 20×30 फ़ीट की बड़ी स्क्रीन पर भी लाइव प्रसारण किया गया। किसान ट्रैक्टर से कार्यक्रम में पहुंचे। इंदौर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का जगह – जगह प्रसारण किया गया। बीजेपी ने बूथ स्तर पर मन की बात के लाइव प्रसारण का इंतजाम किया था। सांसद शंकर लालवानी ने तो और पढ़े

महापौर ने निगम बजट में 531 कॉलोनियों के संपत्ति कर की दरों में गुपचुप किया बदलाव

Last Updated:  Sunday,   7:46 pm

किसी भी कर की दर में वृद्धि नहीं करने की महापौर की घोषणा झूठी – शुक्ला। इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किए गए इंदौर नगर निगम के चालू वित्त वर्ष के बजट में 531 कॉलोनियों का संपत्ति कर करीब 25% तक बढ़ा दिया गया है । महापौर द्वारा अपने बजट भाषण के दौरान नया टैक्स नहीं लगाने और ना ही टैक्स की दर बढ़ाने की जो घोषणा की गई, वह और पढ़े

राजभवन में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे इंदौर के धर्मेश

Last Updated:  Saturday, April 29, 2023  9:26 pm

मन की बात के 100 वे एपिसोड के प्रसारण के राजभवन में किए गए हैं विशेष इंतजाम। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनिंदा प्रबुद्धजनों को किया गया है आमंत्रित। इंदौर से धर्मेश यशलहा और पद्मश्री जनक पलटा करेंगे कार्यक्रम में शिरकत। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “मन की बात”के 100वेंअंक के 30अप्रैल 2023 को होने वाले प्रसारण के अवसर पर मप्र के राज्यपाल के निवास “राज भवन”में समारोह आयोजित किया गया है। दूरदर्शन भोपाल,प्रसार भारती के इस और पढ़े

प्रदेश बीजेपी में की गई तीन नई नियुक्तियां

Last Updated:  Saturday,   9:16 pm

आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए। भोपाल : सतना महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन में 3 नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को संगठन में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।ताम्रकार के इस्तीफे के बाद रिक्त पद पर पूर्व मंत्री ललिता यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले वे प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा रही थीं। और पढ़े

‘मन की बात’ के 100 वे एपिसोड के प्रसारण को यादगार इवेंट बनाएगी बीजेपी

Last Updated:  Saturday,   9:12 pm

1604 बूथों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध जन और आम नागरिकों की भागीदारी होगी सुनिश्चित। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 वे एपिसोड का प्रसारण रविवार, 30 अप्रैल को होगा।इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, शहर के सभी 1604 बूथों पर समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम में बूथ त्रिदेव, बूथ की टोली, शक्ति केंद्र की टोली, वार्ड की टोली, मंडल पदाधिकारी एवं और पढ़े

पेंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी तक दिया गया विस्तार

Last Updated:  Saturday,   9:03 pm

इंदौर : भंडारकुंड पेंचवेली एक्सप्रेस का सिवनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन नंबर 19343 इंदौर- भंडारकुंड पेंचवेली एक्सप्रेस को 27 अप्रैल से सिवनी रेलवे स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन छिंदवाड़ा तक अपनी नियमित समय सारणी के अनुसार चलेगी। ट्रेन को चौरई रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज (4.14/4.16) दिया गया है। ट्रेन सुबह 5 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस तरह अब यह ट्रेन और पढ़े