Category Archives: शहर

मरीजों में अपने परिजनों की छवि देखकर उपचार करें चिकित्सक – राज्यपाल

Last Updated:  Wednesday, March 29, 2023  10:31 pm

एक सप्ताह देश के नाम कार्यक्रम का इंदौर में समारोहपूर्ण समापन। इंदौर : देश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सा के विद्यार्थियों ने झाबुआ में एक सप्ताह के लिए स्वयं को समाज की सेवा में समर्पित किया। समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों की सक्रिय सहभागिता से “एक सप्ताह देश के नाम” कार्यक्रम में उन्होंने झाबुआ के वनवासी अंचल में रह कर नए अनुभव लिए और जीवन को सही अर्थों में समझा। सेवांकुर के बैनर तले आयोजित इस सेवा सप्ताह का और पढ़े

श्री रामनवमी पर अभय प्रशाल में प्रवाहित होगी राम भक्ति की अविरल धारा

Last Updated:  Wednesday,   10:27 pm

ख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे भजनों की प्रस्तुति। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल हैं कार्यक्रम के आयोजक। ‘मेरा भोला है भंडारी’ से प्रसिद्ध हुए हंसराज रघुवंशी देंगे भजनों की प्रस्तुति। इंदौर : श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के बैनर तले पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल द्वारा श्रीराम नवमी (30 मार्च)पर भजन संध्या का आयोजन अभय प्रशाल में किया गया है। शाम 6 बजे से आयोजित इस भजन संध्या में ‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन से प्रसिद्ध हुए भजन गायक हंसराज रघुवंशी भक्ति और पढ़े

फादर वर्गीस का किया गया दाह संस्कार..!

Last Updated:  Tuesday, March 28, 2023  11:48 pm

फादर वर्गीस की थी अंतिम इच्छा की उनकी मृत्यु के बाद दफनाने की जगह किया जाए दाह संस्कार। इंदौर: मंगलवार को शहर में एक ऐसी अनूठी घटना घटी जिसने दो समुदायों के बीच भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देने का काम किया।अनूठी इस मायने में की एक ईसाई पादरी के अवसान पर उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप दफनाने की बजाय रामबाग मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। फादर वर्गीस आलेंगडन का निधन मंगलवार को हो गया। देश की एकता – और पढ़े

17 मामलों में 18 लाख 80 हजार रुपए प्रतिकर देने के आदेश

Last Updated:  Tuesday,   6:04 pm

जिला स्तरीय प्रतिकर निर्धारण समिति की बैठक में लिया गया फैसला। इंदौर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के तहत 18 लाख 80 हजार रूपये के प्रतिकर आदेश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे अपराध पीड़ितों/उनके आश्रितों को,जिन्हें अपराध के परिणाम स्वरूप हानि या क्षति, जैसे मृत्यु, बलात्कार,लैंगिक अपराध, गंभीर चोट, एसिड अटैक से चोट कारित हुई है और जिन्हें और पढ़े

टीआई भदौरिया के युवा पुत्र का हृदयाघात से निधन

Last Updated:  Tuesday,   1:06 am

इंदौर : महू कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया के सुपुत्र हर्ष की सोमवार सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। वे महज 27 साल के थे। बताया जाता है की हर्ष नवरतन बाग स्थित घर पर अखबार पढ़ रहा था। पिता महेंद्र सिंह भदौरिया महू के लिए निकल गए थे। इस बीच एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की तबीयत बिगड़ने की सूचना और पढ़े

स्वास्थ्य शिविर में 11 सौ मरीजों का किया गया परीक्षण

Last Updated:  Tuesday,   12:17 am

डॉ. शिखा और डॉ.अरविंद घनघोरिया के सौजन्य से कृष्णपुरा छत्री पर लगाया गया नि:शुल्क शिविर। सभी मरीजों की 21 तरह की खून की जांचें भी की गई। इंदौर : आम लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजवाड़ा के समीप स्थित कृष्णपुरा छत्री पर किया गया। डॉ. शिखा घनघोरिया और डॉ.अरविंद घनघोरिया के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में 20 डॉक्टर्स और 60 टेक्निकल स्टॉफ की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में करीब 1100 मरीजों का स्वास्थ्य और पढ़े

हेडगेवार स्मारक समिति का मनाया गया स्थापना दिवस

Last Updated:  Monday, March 27, 2023  9:33 pm

90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान। इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। पंत वैद्य कॉलोनी स्थित नारायण बाग संघ स्थान पर आयोजित समिति के स्थापना दिवस समारोह में इंदौर विभाग के ऐसे सभी वरिष्ठ स्वयंसेवक जिनकी आयु 55 वर्ष से ऊपर और जिनकी संघ आयु 40 वर्ष से अधिक है, का एकत्रीकरण किया गया।इस मौके पर दिवस समारोह में उन सभी स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया जिनकी उम्र और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब ने अपने दिवंगत साथियों को किया नमन

Last Updated:  Monday,   4:16 pm

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, वेदप्रताप वैदिक, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण बेडेकर, दिलीपसिंह ठाकुर और सुरेन्द्रसिंह पंवार को अर्पित किए श्रद्धासुमन। इंदौर : जिन्हें पद का कोई गुमान नहीं था, जिन्होंने शहर को एक नई पहचान दी। जो एक लक्ष्य के साथ सतत काम करते रहे और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहे। इनकी लेखनी का लोहा पूरे देश ने माना। जिन्होंने साहस के साथ अपनी बात को बेबाकी के साथ कहा भी और लिखा भी। जिन्होंने ताउम्र अक्षरों की आराधना और पढ़े

7 अप्रैल से चलेगी महू – पटना के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

Last Updated:  Sunday, March 26, 2023  10:34 pm

इंदौर : इंदौर से पटना की यात्रा करने वाले लोगों को समर स्पेशल के रूप में नई सौगात मिली है। 7 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार महू से पटना के लिए यह ट्रेन चलेगी। डॉक्टर अंबेडकर नगर स्टेशन (महू) से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर इंदौर, देवास, मक्सी होते हुए अगले दिन 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से प्रत्येक शनिवार सुबह 7:20 बजे ट्रेन चलेगी और रविवार सुबह इंदौर पहुंचेगी। सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को और पढ़े

भंवरकुआ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा

Last Updated:  Sunday,   8:06 pm

हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप बीआरटीएस के निर्धारित हिस्से में यातायात डायवर्ट करने के दिए निर्देश। पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी दिए निर्देश। इंदौर : टंट्या मामा(भंवरकुआँ) चौराहा पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य यातायात के कारण बाधित हो रहा था। उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश से बीआरटी स के कुछ हिस्से में यातायात गुजरने की अनुमति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य पुनः तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया है। और पढ़े