Category Archives: शहर

नई अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

Last Updated:  Tuesday, December 27, 2022  1:35 pm

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश। इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजग निगरानी रखें। बगैर अनुमति के नई अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। वे यह सुनिश्चित करें कि नई अवैध कॉलोनी विकसित ही नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नामांतरण और सीमांकन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दें। और पढ़े

मूक – बधिरों के लिए इंदौर पुलिस ने जारी की देश की पहली हेल्पलाइन

Last Updated:  Monday, December 26, 2022  7:27 pm

मूक – बधिर, दिए गए नंबर पर मैसेज अथवा वीडियो कॉल कर ले सकेंगे पुलिस की मदद। इंदौर : मूक बधिर व्यक्तियो की किसी समस्या/आपातकाल में सहायता करने के लिए इंदौर पुलिस ने हेल्पलाइन प्रारंभ की है। सोमवार को पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस हेल्पलाइन को विधिवत जारी किया।दरअसल, इंदौर पुलिस द्वारा आनंद सर्विस सोसायटी के साथ मिलकर मूक – बधिरों की सहायता के लिए मूक बधिर पुलिस सहायता केंद्र पहले से संचालित किया जा रहा है।इसी का और पढ़े

अटलजी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

Last Updated:  Monday,   3:27 pm

जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया। इंदौर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर महालक्ष्मी नगर-तुलसी नगर क्षेत्र में रोटरी क्लब ऑफ़ इंदौर रॉयल्स, वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ, महालक्ष्मी नगर रहवासी संघ, हनुमानजी सेवा समिति एवं साईंकृपा कॉलोनी के सहयोग से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रॉयल्स के तत्वावधान में सेंट्रल लैब के सहयोग से महालक्ष्मी नगर में आयोजित शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण और पढ़े

आईडीए संचालक मंडल की बैठक में 331 करोड़ के निर्माण कार्यों को दी गई स्वीकृति

Last Updated:  Saturday, December 24, 2022  11:30 pm

फूटी कोठी फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी। लता मंगेशकर के नाम होगा राजेंद्र नगर स्थित ऑडिटोरियम। योजना क्रमांक 166 में विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति। इंदौर: आईडीए बोर्ड की शनिवार को संपन्न हुई बैठक में 331 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने की। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, टी एंड सीपी के संयुक्त संचालक एसके मुदगल, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक पुनीत और पढ़े

इंदौर छुएगा ‘स्वच्छता का सातवा आसमान’

Last Updated:  Saturday,   9:14 pm

महापौर ने लॉन्च की टैग लाइन। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत। इंदौर : सातवी बार भी स्वच्छता में नंबर वन आने की ओर कदम बढ़ाते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता की टैग लाइन “इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान।” लॉन्च की। सातवी बार भी सिरमौर बनने के लिए जनता सहयोग करें। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान सभी के सहयोग से छुएगा। विनम्र भाव से और जनता के समर्थन से ही और पढ़े

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की महापौर ने की समीक्षा

Last Updated:  Saturday,   9:05 pm

शहर में किए जा रहे कार्यों एवं आयोजनों की एमआईसी सदस्य व पार्षदों की कमेटी करेगी मॉनिटरिंग। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनवरी माह में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध में सिटी बस ऑफिस में बैठक बुलाई। बैठक में महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौड, निरंजन सिंह चौहान, प्रिया डांगी, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, निगमायुक्त, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख एवं और पढ़े

कलेक्टर ने आवेदिका महिला को दिलाया मकान का कब्जा

Last Updated:  Saturday,   9:01 pm

आवेदिका किरण यादव का मकान अवैध कब्जे से कराया मुक्त। इंदौर : जिले की सांई विहार कॉलोनी निवासी आवेदिका किरण यादव द्वारा कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को शिकायत की गई थी कि उनके सांई विहार कॉलोनी स्थित मकान पर विवेक जायसवाल एवं उनके साथी ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने मकान से कब्जा हटवाने का निवेदन किया। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी सांवेर और तहसीलदार सांवेर को जाँच कर आवश्यक और पढ़े

क्रेडाई के सहयोग और जनभागीदारी से जगमगाएगा इंदौर

Last Updated:  Friday, December 23, 2022  8:01 pm

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहे, मार्ग और ऐतिहासिक इमारतें होंगी रोशन। इंदौर : आगामी प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत ब्रिलियंटर कन्वेंशन सेंटर में दिनांक 8 से 12 जनवरी 2023 तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निगम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शहर में आधारभूत संरचना के विकास के साथ सौन्दर्यीकरण भी किया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर और फुटपाथ पर और पढ़े

वायु प्रदूषण के स्रोतों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा अध्ययन

Last Updated:  Friday,   7:56 pm

मुसाखेडी व बिचौली हप्सी में लगाए सीएसी का किया अवलोकन। इंदौर : क्लीन एयर कैटलिस्ट (सीएसी) ने शहर में पांच जगह वायु गुणवत्ता की नियमित जांच करते हुए वायु प्रदूषण के स्रोतों के विश्लेषण के लिए एक अध्ययन शुरू किया है। वायु गुणवत्ता की बेहतरी के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर चल रहे क्लीन एयर कैटलिस्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुरू हुए इस अध्ययन को सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी कहा जाता है। इस अध्ययन से इंदौर की वायु को प्रदूषित और पढ़े

आईडीए की पधारो म्हारा घर पहल के तहत अतिथि देवो भव: एप किया गया लॉन्च

Last Updated:  Thursday, December 22, 2022  9:33 pm

इंदौर : गुरुवार को प्राधिकरण भवन में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और विदेश से आए मेहमानों ने प्रवासी भारतीयों और उनका अपनें घर पर आतिथ्य करने वाले मेजबानों की सुविधा के लिए बनाई गई “अतिथि देवों भव:” एप्लिकेशन को लॉन्च किया। इस अवसर पर ‘ इंदौरी’ लोकप्रिय कलाकार राजीव नेमा, भाजपा मध्यप्रदेश विदेश संपर्क विभाग की प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता, राकेश जैन (फाउंडर – सिटीजन कॉप फाउंडेशन), डॉ.अनिल भंडारी, (प्रेसिडेंट स्टारलिट ग्लोबल,आईएनसी) जितेंद्र मुछाल, (शांति और पढ़े