Category Archives: शहर

बिना आवेदन के शोक संदेश के साथ घरों तक पहुंचाए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र

Last Updated:  Saturday, December 17, 2022  6:31 pm

इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन और पढ़े

आपात स्थिति में पीड़ित की जान बचाने को लेकर पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

Last Updated:  Saturday,   6:23 pm

वी-वन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा बेसिक ट्रामा व लाइफ सपोर्ट का पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण। इंदौर : किसी अप्रिय घटना/ दुर्घटना आदि की स्थिति में कई बार पीड़ित को समय पर चिकित्सा सहायता नही मिल पाती है, जिसके कारण पीड़ित की हालत गम्भीर हो जाती है। पीड़ित को समय पर कम से कम प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो जाए, इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं और पढ़े

समाज के कमजोर वर्ग के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर सेमिनार

Last Updated:  Saturday,   6:17 pm

इंदौर : समाज के कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अजाक जिला इंदौर द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के प्रति पुलिस अधिकारियों की संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार / प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय रीगल चौराहा रानी सराय परिसर में आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पढ़े

आईएमए की इंदौर ब्रांच को नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

Last Updated:  Saturday,   6:06 pm

इंदौर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा को आईएमए नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड – 2021-22 के लिए चयनित किया गया है। आईएमए की केंद्रीय परिषद के 26 से 28 दिसंबर तक प्रयागराज, यूपी में होने वाले वार्षिक सम्मेलन IMA NATCON- 2022 में इंदौर ब्रांच को प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें कि आईएमए की इंदौर ब्रांच को एकेडमिक, सदस्यता अभियान, सदस्यों के हित में कार्य करने, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के नियमित संचालन के लिए यह अवार्ड और पढ़े

पैडल फॉर प्रवासी भारतीय दिवस सायक्लोथान शनिवार को

Last Updated:  Friday, December 16, 2022  11:07 pm

पलासिया चौराहा से प्रारंभ होगी सायक्लोथान। इंदौर : जनवरी माह में इंदौर में आयोजित होने जा रहे भारतीय प्रवासी दिवस की जानकारी शहर के आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार दिनांक 17 दिसंबर 2022 को प्रातः 7:00 पलासिया चौराहा सेल्फी प्वाइंट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पलासिया चौराहा से भंवरकुआ चौराहा होते हुए पुनः पलासिया तक पैडल फॉर प्रवासी भारतीय दिवस साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में ए आय एम सेक्रेटरी विजय सोनी, और पढ़े

प्रवासी मेहमानों को ठहराने के इच्छुक मेजबानों के घर जाकर लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा

Last Updated:  Friday,   10:55 pm

इंदौर : इंदौर टेनिस क्लब (ITC) में प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण की अनुपम पहल #पधारोम्हारेघर से जुड़े मेजबानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पद्मश्री से सम्मानित, सुप्रसिद्ध कॉमेंटेटर, लेखक सुशील दोषी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रशासनिक अधिकारी अभय बेडेकर, प्राधिकरण सीईओ रामप्रकाश अहिरवार एवं विभिन्न समाजों के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाले प्रवासी अतिथियों को अपने घर ठहरने का विचार और पढ़े

इन्वेस्टर्स समिट के दौरान स्टार्टअप को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम

Last Updated:  Friday,   7:48 pm

इंदौर : इन्दौर में जनवरी माह में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान मध्यप्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। मध्यप्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम पर आयोजित सेशन में देश के महत्वपूर्ण वक्ता शामिल होंगे।शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इस संदर्भ में एमएसएमई विभाग द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, एमएसएमई के सचिव पी. नरहरि, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, संचालक एमएसएम रोहित सिंह, आयुक्त नगर निगम और पढ़े

प्रधानमंत्री के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन में स्थापित होगा मिनी हॉस्पिटल

Last Updated:  Friday,   7:42 pm

पुलिस स्टेशनों में दो-दो एंबुलेंस, कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार बनेगा मिनी हॉस्पिटल। होटलों में ठहरने वाले प्रवासी मेहमानों के लिए समीपस्थ हॉस्पिटल रहेंगे अलर्ट मोड़ पर। इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे मेहमानों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। 37 होटलों में 8 से 10 जनवरी तक रुकने वाले मेहमानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 9 अस्पतालों को तैनात किया गया है। पुलिस स्टेशनों और पढ़े

स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा रणजीत हनुमान

Last Updated:  Friday,   7:26 pm

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने की प्रभात फेरी की अगुआई। बाबा रणजीत के जयघोष से गूंजा इंदौर का पश्चिम क्षेत्र। इंदौर : शहर के पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लाखों भक्तों का जमावड़ा सड़कों पर नजर आया। ये भक्तगण बाबा रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में शामिल होने के साथ उनकी एक झलक पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। मार्ग में जगह-जगह मंच सजे थे जहां से बाबा रणजीत हनुमान के रथ पर पुष्प वर्षा और पढ़े

शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह 17 व 18 दिसंबर को

Last Updated:  Thursday, December 15, 2022  11:16 pm

आयुर्वेद पर अंतर राष्ट्रीय सेमिनार व पूर्व छात्रों का मिलन समारोह होगा। इंदौर: शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज लोकमान्य नगर, इंदौर अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य ने संस्थान का स्वर्ण जयंती समारोह 17 व 18 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में आयुष विभाग भारत सरकार और मप्र सरकार के शिक्षक, चिकित्सक, वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक, नाड़ी और पढ़े