Category Archives: शहर

मंत्री सिलावट और कलेक्टर ने बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल

Last Updated:  Thursday, December 15, 2022  9:03 pm

बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन और घायलों को आर्थिक मदद पहुंचाने के दिए निर्देश। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट चोरल क्षेत्र में बाई ग्राम के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम. व्हाय अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी एम. व्हायएच पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री और कलेक्टर ने एम. व्हाय अस्पताल और पढ़े

आर ई – 2 का नगर निगम ने फिर से किया अलाइनमेंट, हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Last Updated:  Thursday,   8:14 pm

इंदौर : आरई-2 का निर्माण नगर निगम के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा भी किया जा रहा है। पिछले दिनों कतिपय जमीन मालिकों ने आरोप लगाए कि आरई-2 का अलाइनमेंट कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिया गया। इंदौर हाईकोर्ट में भी कई याचिकाएं इसको लेकर दायर की गई। आरई-2 के साथ-साथ एमआर-9 और एमआर-10 को लेकर भी ये याचिकाएं चल रही हैं,इसके चलते हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने आरई-2 का फिर से अलाइनमेंट किया है, और पढ़े

सीडीएम के दल ने देखा इंदौर का स्वच्छता का मॉडल

Last Updated:  Thursday,   7:38 pm

इंदौर ही क्यों स्वच्छता में नंबर वन है-सीडीएम। इंदौर के जागरूक नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही मीडिया के सहयोग से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है –महापौर इंदौर : शहर की स्वच्छता एवं सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए कर्नल बीएस कटल के निर्देशन में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) के 15 सदस्यीय दल द्वारा देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर विभिन्न प्लांट का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) और पढ़े

मप्र की नई युवा नीति के लिए मंत्री समूह का गठन

Last Updated:  Thursday,   3:54 am

युवाओं के कौशल को विकसित कर उनकी क्षमताओं को अनलॉक करना है नई युवा नीति का उद्देश्य – उच्च शिक्षा मंत्री इंदौर : राज्य शासन ने मध्यप्रदेश की नवीन युवा नीति के निर्माण के लिए आवश्यक सुझाव, अनुशंसा प्रस्तुत किए जाने हेतु मंत्री समूह का गठन किया है। खेल और युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल और पढ़े

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Last Updated:  Thursday,   3:51 am

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने का बड़ा अभियान – गृह मंत्री डॉ. मिश्र। इंदौर : इंदौर जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चयनित ढाई लाख हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बुधवार को हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में दो हजार हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र दिए गए। इंदौर जिले में और पढ़े

प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट की तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं

Last Updated:  Thursday,   3:44 am

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश। इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने निर्देश दिए हैं कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के पूर्व कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पूरी की जाएं। व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं रखी जाए। मंत्री डॉ. मिश्र ने रेसीडेंसी में आयोजित एक बैठक में इंदौर में जनवरी माह में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स और पढ़े

प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए सजेगा मालवी चौका

Last Updated:  Wednesday, December 14, 2022  8:43 pm

प्रवासी भारतीय सम्मेलन। मालवी चौका में पधारजो साब। इंदौर, प्रदीप जोशी।0नए साल की शुरूआत इंदौर के लिए बहुत खास रहने वाली है। पहला प्रवासी भारतीय सम्मेलन और उसके बाद ग्लोबल इंवेस्टर समिट। प्रदेश और शहर के लिए प्रतिष्ठापूर्ण चार दिनी महोत्सव की शुरूआत 8 जनवरी को होगी। पहले दो दिन प्रवासी भारतीय मेहमानों के नाम रहेंगे और बाद के दो दिन देश के ख्यात उद्योगपतियों के नाम होगे। विदेशों से आ रहे हमारे मेहमान उस शहर में आ रहे हैं और पढ़े

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई में किया गया पहला सफल कार्निया प्रत्यारोपण

Last Updated:  Wednesday,   8:33 pm

10 वर्ष पूर्व हादसे में बुझी आंख में रोशनी जगमगाई। इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन और अधिष्ठाता डॉ. संजय दीक्षित के नेतृत्व में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर से सम्बध्द नेत्र चिकित्सालय, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई मरीजों के हित में लगातार अपग्रेड होकर सेवा में अग्रसर हो रहा है। इसी प्रक्रिया में अस्पताल को मध्यप्रदेश सरकार की हितग्राही नीति के तहत उन्नत तकनीक से लैस किया गया है। इसी तकनीक के जरिए अस्पताल ने और पढ़े

इंदौर पुलिस के दो फिंगर प्रिंट्स निरीक्षक किए गए सम्मानित

Last Updated:  Wednesday,   8:31 pm

पूरे देश में एन.ए.एफ.आई.एस के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बेहतर कार्य पर, पूरे प्रदेश से दस पुलिस अधिकारियों को किया पुरस्कृत। इंदौर : पुलिस के अनुसंधान में आधुनिक तकनीक के साथ पुलिस की दक्षता व प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अपराधियों के फिंगरप्रिंट के डाटा के संकलन हेतु पूरे देश की पुलिस द्वारा एन.ए.एफ.आई.एस (National Automated Fingerprint Identification System) का संचालन किया जा रहा हैं। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के सीसीटीएनएस/आईसीजेएस हेतु आयोजित सेमिनार के समापन के अवसर पर और पढ़े

प्रवासी सम्मेलन को लेकर एमआईसी सदस्य और पार्षदों की बनाई गई समितियां

Last Updated:  Wednesday,   8:18 pm

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जनवरी माह में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए पार्षद गणों के साथ सिटी बस ऑफिस में बैठक की गई। बैठक में सभापति मुन्ना लाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य और बड़ी संख्या में पार्षदगण उपस्थित थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जनवरी माह में इंदौर में दिनांक 8, 9, 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है 8 जनवरी यूथ पार्लियामेंट्री, 9 जनवरी को प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन और पढ़े