Category Archives: शहर

कांग्रेस से निष्कासित हो सकते हैं पटेरिया, नोटिस जारी कर किया जवाब – तलब

Last Updated:  Wednesday, December 14, 2022  6:10 pm

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया बुरी तरह फंस गए हैं। आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के साथ उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है, वहीं कांग्रेस से भी उनके निष्कासन के आसार बन गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने नोटिस जारी कर पटेरिया से तीन दिन में जवाब तलब किया है, जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पटेरिया को 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया जा सकता है। बता दें कि और पढ़े

आईडीए द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण का अध्यक्ष चावड़ा ने किया अवलोकन

Last Updated:  Tuesday, December 13, 2022  11:45 pm

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर आईडीए कर रहा कई विकास कार्य। इंदौर : प्रवासी अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।मंगलवार को प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने MR10 और सुपर कॉरिडोर में चल रहे सौन्दर्यकरण व साज सज्जा के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण सीईओ आरपी अहिरवार एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कॉरिडोर पर चल रहे कार्यो और पढ़े

सैकड़ों बालिकाओं ने लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध की ली शपथ

Last Updated:  Tuesday,   11:42 pm

अखंड धाम पर चल रहे संत सम्मेलन में युवा वैष्णवाचार्य गोस्वामी वागधीश बाबा सहित पहुंचे अनेक संत। पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे ने बताए सायबर क्राइम के रोकथाम के उपाय। इंदौर : बिजासन रोड स्थित अखंडधाम आश्रम पर चल रहे 55वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन में मंगलवार को सैकड़ों बालिकाओं ने लव जिहाद व धर्मांतरण का विरोध करने और ऐसे किसी भी कुत्सित प्रयास का प्रतिकार करने की शपथ ली।गोवर्धननाथ मंदिर इंदौर के युवा वैष्णवाचार्य गोस्वामी वागधीश बाबा, साध्वी कृष्णादेवी और पढ़े

बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे

Last Updated:  Tuesday,   9:01 pm

इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार, 14 दिसंबर को अपराह्न 12.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया के साथियों एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। इस संवाद में वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता के साथ ही बीबीसी की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा करेंगे। 1978 में टाइम्स ऑफ इंडिया से प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले श्री कौशिक 1981 में बीबीसी हिन्दी और पढ़े

शहर के बड़े कॉलोनाइजरों के घरों, दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे

Last Updated:  Tuesday,   4:04 pm

पार्टनर व कर्मचारियों के घरों पर भी दी दबिश। इंदौर में आधा दर्जन कॉलोनाइजरों के यहां आयकर का सर्वे। इंदौर : हाई लिंक नाम की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के कॉलोनाइजर वीरेंद्र गुप्ता के निवास पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इसी के साथ विभाग के अलग – अलग दल गुप्ता के पार्टनर और कर्मचारियों सहित एक दर्जन जगहों पर भी पहुंचे और सर्वे शुरू किया। बताया जाता है कि गुप्ता घर पर नहीं थे। और पढ़े

25 प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी करेगा माहेश्वरी समाज

Last Updated:  Tuesday,   4:00 pm

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधि मंडल। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आनेवाले 25 मेहमानों के घरों में ठहराने की ली जिम्मेदारी। समाज के 25 परिवारों की चावड़ा को सौंपी सूची, जिनके यहां ठहरेंगे प्रवासी भारतीय। इंदौर : आगामी जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आनेवाले मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए विभिन्न समाज और सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। माहेश्वरी समाज ने भी इस मामले में पहल की है। इंदौर जिला और पढ़े

एम वाय अस्पताल की छवि धूमिल करने के प्रयासों के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी संगठन

Last Updated:  Tuesday,   1:51 pm

नर्सिंग, कर्मचारी संगठनों ने एम वाय अस्पताल की साख गिराने की कोशिशों पर जताई चिंता डीन को संभागायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन। इंदौर : इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल के नर्सिंग व कर्मचारी संगठनों ने संभागायुक्त के नाम ज्ञापन डीन को सौंपा। ज्ञापन के जरिए कतिपय तत्वों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए अस्पताल की छवि को धूमिल करने के प्रयासों पर चिंता जताई गई और रोगियों की सेवा के प्रति संकल्प को दोहराया गया। कर्मचारी संगठनों ने ज्ञापन में कहा और पढ़े

मेहमान नवाजी की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Last Updated:  Tuesday,   12:23 am

शहर की साजसज्जा से लेकर खाने के मेनू तक पर किया गया गहन विचार मंथन। इंदौर : शहर में 8 जनवरी से शुरू हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। इंदौर के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण इस आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग और ऐजेंसियां युध्द स्तर पर जुटी हैं। रविवार को एमपीआइडीसी के एमडी मनीष सिंह खास तौर पर इंदौर आए। सिंह ने तैयारियों में जुटी तमाम इवेंट कंपनियों और पढ़े

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी की गूंगी – बहरी सरकारों को जगाने का शंखनाद है – वर्मा

Last Updated:  Monday, December 12, 2022  11:33 pm

इंदौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये डबल इंजन की सरकारें जनसमस्याओं को हल करने में विफल साबित हुई हैं। गरीबी,महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानियों पर बात करने की बजाए इवेंट मैनेजमेंट कर अपनी नाकामियों को ढांकना चाहती है। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा डबल इंजन की गूंगी – बहरी सरकारों को जगाने का शंखनाद और पढ़े

इंदौर के शासकीय विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी घटनाक्रम की हो न्यायिक जांच

Last Updated:  Monday,   11:28 pm

गृहमंत्री से मिलकर एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने रखी मांग। भोपाल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रतिनिधि मण्डल शासकीय विधि महाविधालय इंदौर में हुई घटना के सम्बंध में भोपाल जाकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने विधि महाविद्यालय में उजागर हुए राष्ट्र विरोधी मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए गृहमंत्री मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने बताया कि और पढ़े