Category Archives: शहर

एलआयसी को निजीकरण से बचाए रखने पर बीमाकर्मियों के क्षेत्रीय अधिवेशन में दिया गया जोर

Last Updated:  Monday, December 12, 2022  8:09 pm

इंदौर : बीमा कर्मचारियों के संगठन “सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पालाईज एसोसिएशन” ( सी जेडआईईए ) का चार दिवसीय महाधिवेशन इन्दौर के पंजाब अरोड़ वंशी धर्मशाला में चल रहा है। उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक ढवले ने मजदूर, कर्मचारी किसान एकता का आह्वान किया। महाधिवेशन को ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव श्रीकान्त मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अमानुल्ला खान, सी जेड आई ई ए के महासचिव धर्मराज महापात्र , अध्यक्ष एन चक्रवर्ती, सीटू के कैलाश लिम्बोदिया, और पढ़े

तुलसी नगर नाले की रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु दूसरी बार भूमिपूजन

Last Updated:  Monday,   3:49 pm

भूमि पूजन समारोह में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाली तुलसी नगर नाला की रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी, वार्ड संयोजक शैलेन्द्र रावल, वार्ड सह संयोजक अमोल पाटिल एवं क्षेत्रीय रहवासी इस दौरान मौजूद रहे। यह रिटेनिंग वॉल कुछ वर्ष पहले अतिवर्षा के कारण ध्वस्त हो गई थी। और पढ़े

स्व. महेंद्र बापना की स्मृति में 161 मीडियाकर्मियों को वितरित किए गए हेलमेट

Last Updated:  Monday,   3:32 pm

वाहन दुर्घटना में जान बचाने का एकमात्र विकल्प हेलमेट। इंदौर : शहर में प्रतिवर्ष 540 वाहन चालको की मृत्यु सिर में चोट लगने की वजह से होती है। वाहन दुर्घटना में इंसान की बेशकीमती जान बचाने का एकमात्र विकल्प हेलमेट ही है।यह बात एडीशनल डीसीपी यातायात अनिल पाटीदार ने स्टेट प्रेस क्लब,म प्र द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व.महेंद्र बापना की स्मृति में आयोजित हेलमेट वितरण समारोह में कही। गाँधी हाल परिसर में आयोजित इस समारोह में 161 फोटो-वीडियो एवं वुमंस जर्नलिस्ट और पढ़े

251 भक्त एक ही वेशभूषा में खींचते हुए चलेंगे बाबा रणजीत का स्वर्ण रथ

Last Updated:  Sunday, December 11, 2022  11:56 pm

चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव में शुक्रवार अलसुबह निकलेगी प्रभातफेरी, तैयारियां शुरू। इंदौर : रणजीत हनुमान मंदिर पर हर वर्ष होने वाले रणजीत अष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को महोत्सव को लेकर गठित की गई सभी कमेटियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसमें 251 भक्तों की टीम को बताया गया कि उन्हें रथ खींचने के दौरान किन-किन बातों और सावधानियों का ध्यान रखना है। साथ ही उन सभी की वेषभूषा और पढ़े

एल आय सी के निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

Last Updated:  Sunday,   9:11 pm

सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसो. का तीन दिवसीय अधिवेशन प्रारंभ। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ निकाली गई रैली। आर्थिक उदारीकरण संबंधी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की। इंदौर : मप्र और छत्तीसगढ़ के जीवन बीमा कर्मचारियों के संगठन सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन का 11 वा क्षेत्रीय महाअधिवेशन रविवार 11 दिसंबर 2022 को रैली के साथ प्रारंभ हुआ। एल आय सी के एम जी रोड स्थित मंडल कार्यालय से प्रारंभ हुई इस रैली में मप्र – छत्तीसगढ़ के और पढ़े

‘अपना इंदौर – सदैव प्रथम’ के सम्मान को बरकरार रखें इंदौर वासी – मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Sunday,   9:07 pm

नवाचारों में अग्रणी इंदौर में अब हर घर जल पहुंचाने में सौर ऊर्जा का होगा उपयोग। अपने इन्दौर को सदैव प्रथम की स्थिति में बनाए रखने में सहभागी बने इन्दौरवासी। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर नवाचारों की भूमि है।इस शहर ने अपनी पहचान स्वच्छता के शिरोमणी के रूप में स्थापित की है। युवा और ऊर्जावन महापौर के नेतृत्व में इन्दौरवासियों ने एक और नवाचार किया है। इन्दौर में हर घर जल पहुँचाने के लिए और पढ़े

मुख्यमंत्री से मिले महापौर, ग्रीन बॉन्ड के साथ विभिन्न विकास कार्यों की दी जानकारी

Last Updated:  Sunday,   2:28 pm

मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाक़ात। ग्रीन बॉंड को लेकर दो जानकारी। शहर हित के अन्य विषयों को लेकर भी हुई सारगर्भित चर्चा । भोपाल : इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल स्तिथ निवास पर मुलाक़ात की।उन्होंने इंदौर में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलूद पंपिंग स्टेशन पर सोलर प्लांट को लेकर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा की। महापौर बताया कि और पढ़े

नगर निगम ने अन्नपूर्णा और फुटी कोठी रोड से हटाए अतिक्रमण

Last Updated:  Saturday, December 10, 2022  11:30 pm

100 शेड, 100 ओटले एवं 100 से अधिक स्टॉल हटाए। शहर का यातायात हो रहा था प्रभावित। इन्दौर : सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों के साथ ही सर्विस रोड एवं मेन रोड पर शेड एवं स्टाल लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। रणजीत हनुमान मंदिर से फूटी कोठी रोड तक, दशहरा मैदान से अन्नपूर्णा तक तथा फूटी कोठी चौराहे से आसपास के सर्विस रोड एवं फुटपाथ से उपायुक्त लता और पढ़े

सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन का तीन दिवसीय अधिवेशन 11 दिसंबर से

Last Updated:  Saturday,   8:36 pm

सरकार की एल आय सी के विनिवेश नीति का होगा पुरजोर विरोध। इंदौर : मप्र और छत्तीसगढ़ के जीवन बीमा कर्मचारियों के संगठन सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन का 11 वा महाअधिवेशन 11 से 14 दिसंबर 2022 तक इंदौर के साउथ तुकोगंज स्थित पंजाब अरोडवंशी भवन में होने जा रहा है। इंदौर की मंडल इकाई इंश्योरेंस एम्प्लॉयज यूनियन की मेजबानी में आयोजित इस अधिवेशन में मप्र व छत्तीसगढ़ की 140 शाखा इकाइयों के करीब 300 प्रतिनिधि और प्रेक्षक भाग लेंगे।सेंट्रल और पढ़े

एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रवासियों को होना चाहिए इंदौर पहुंचने का खुशनुमा अहसास

Last Updated:  Saturday,   7:11 pm

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में की जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक। प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इंदौर आएंगी दक्षिण भारत से अतिरिक्त उड़ानें। इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में एयरपोर्ट पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यहाँ आने के पूर्व ही इसकी जानकारी और पढ़े