Category Archives: शहर

इंदौर – पटना ट्रेन को नियमित चलाने और भागलपुर तक बढ़ाने हेतु सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Saturday, December 10, 2022  6:22 pm

इंदौर से दरभंगा तक चलाएं नई ट्रेन। इंदौर – गुवाहाटी कामाख्या एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग। पूर्वोत्तर समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन। इंदौर से दरभंगा, भागलपुर तक नई ट्रेन; इंदौर गुवाहाटी ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग। रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन। इंदौर : पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह, महासचिव के के झा तथा संगठन के युवा नेतृत्व कुँवर और पढ़े

तीन दिनों में मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित परिवार तक पहुंचाएंगे निगम कर्मचारी – महापौर

Last Updated:  Saturday,   5:38 pm

सात दिनों में 250 से अधिक लोगों के घर पहुंचाए गए प्रमाण पत्र। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित परिवार के निवास पर पहुंचाने की व्यवस्था प्रारंभ की है। निगम के कर्मचारी तीन दिनों में प्रमाण पत्र शोक संतप्त परिवार के निवास पर पहुंचाएंगे।किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद परिवार के सदस्यों को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों की जानकारी महापौर तक पहुंचने और पढ़े

भारत के उपनियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने देखा इंदौर का स्वच्छता का मॉडल

Last Updated:  Saturday,   4:24 pm

देवगुराडिया ट्रेंचिग ग्राउण्ड स्थित विभिन्न प्लांट्स एवं आईसीसीसी का किया अवलोकन। इंदौर के सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जाना। इंदौर : स्वच्छता में छठी बार नंबर वन आए इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहरों के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में भारत के अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का दल इंदौर आया। इस दल ने सॉलिड और पढ़े

इंदौर आए सूफी गायक कैलाश खेर ने सफाई मित्रों से की मुलाकात

Last Updated:  Friday, December 9, 2022  6:21 pm

इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर आए। इंदौर की स्वच्छता के मुरीद कैलाश खेर ने विमानतल से बाहर आते ही सफाई मित्रों से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया। होटल जाते हुए उन्होंने जगह – जगह गाड़ी रुकवाकर सफाई मित्रों से मुलाकात की और इंदौर को स्वच्छता में सर्वोपरि बनाएं रखने में उनके योगदान की सराहना की। श्री खेर ने सफाई मित्रों से बातचीत करते हुए उनसे उनकी दिनचर्या के बारे और पढ़े

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई चिकित्सालय को मिली अत्याधुनिक जांच व परीक्षण मशीन

Last Updated:  Friday,   6:16 pm

इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर से सम्बध्द नेत्र चिकित्सालय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई चिकित्सालय, मरीजों के हित में लगातार अपग्रेड होकर सेवा में अग्रसर हो रहा है। इसी प्रक्रिया में अस्पताल को मध्यप्रदेश सरकार की हितग्राही नीति के तहत उन्नत तकनीक से लैस किया जा रहा है। चिकित्सालय को हाल ही में एक करोड़ से अधिक लागत की फंडस फोटोग्राफी अल्ट्रावाइड फील्ड कैमरा मशीन उपलब्ध कराई गई है जो मध्यप्रदेश के किसी भी शासकीय नेत्र चिकित्सालय और पढ़े

कलेक्टर इलैया राजा ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Last Updated:  Thursday, December 8, 2022  7:30 pm

जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। अनुपस्थित डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के विरूद्ध होगी कार्रवाई। इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने गुरुवार को जिला चिकित्सालय पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियां उन्होंने शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के भवन और पढ़े

इंदौर से मधुर यादें लेकर जाएं प्रवासी भारतीय और इन्वेस्टर्स

Last Updated:  Thursday,   7:28 pm

इंदौरियत और मालवा की परंपरा के अनुसार स्वागत-सत्कार की हो व्यवस्था। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की। इंदौर : इंदौर में अगले जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स समिट के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक बैठक में की। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर अजय और पढ़े

गुजरात में बीजेपी की महाविजय का इंदौर में जोरदार ढंग से मनाया गया जश्न

Last Updated:  Thursday,   7:16 pm

इंदौर में भाजपा कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय पर मनाया गया विजयोत्सव। कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे का मुंह मीठा कराया, जमकर की आतिशबाजी। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुजरात का पारंपरिक गरबा कर जताया उल्लास। इंदौर : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबर्दस्त विजय का जश्न इंदौर में भी मनाया गया। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय परकार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में और पढ़े

संयोगितागंज थाना प्रभारी तहजीब काजी सम्मानित

Last Updated:  Thursday,   5:07 pm

राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की थी कार्रवाई। एमआयसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने किया सम्मानित। इंदौर : शहरी गरीबी उपशमन प्रभारी द्वारा गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने वाले थाना प्रभारी को बधाई दी गई। प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के राशन की कालाबाजारी करते हुए संयोगितागंज थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को उसकी दुकान पर जाकर और पढ़े

आगामी चुनाव में बीजेपी किसान मोर्चे की होगी अहम भूमिका – रणदिवे

Last Updated:  Thursday,   5:01 pm

इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों की होने वाली बैठक एवं किसान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70% योजनाएं किसान भाइयों के लिए चलाई जा रही और पढ़े