28 सितंबर को होगा लता अलंकरण समारोह का आयोजन
पार्श्व गायक शैलेंद्र और संगीतकार आनंद – मिलिंद लता अलंकरण से नवाजे जाएंगे। इंदौर : राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को बैठक आहूत कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अवसान के पश्चात यह समारोह पहली बार हो रहा है। ऐसे में इसे पूरी गरिमा और सांस्कृतिक वैविध्य के साथ आयोजित किया जाए। बैठक और पढ़े











