Category Archives: शहर

पुष्यमित्र भार्गव होंगे इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी

Last Updated:  Tuesday, June 14, 2022  9:45 pm

भोपाल : निशांत खरे को लेकर विरोध के स्वर उठने के बाद लंबी कवायद, बैठकों के कई दौर और इंदौर के तमाम स्थानीय नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा के बाद बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव का नाम इंदौर के महापौर पद के लिए तय कर दिया है। बताया जाता है की कुछ ही देर में उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। कैलाश विजयवर्गीय की भी रही सहमति। पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर कैलाश और पढ़े

विरोध के चलते टली निशांत खरे के नाम की घोषणा, स्थानीय नेताओं को बुलाया भोपाल

Last Updated:  Tuesday,   6:28 pm

इंदौर : पैराशूट प्रत्याशी थोपने का भारी विरोध होने के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने निशांत खरे को इंदौर से महापौर प्रत्याशी बनाने का फैसला टाल दिया। सोमवार को सीएम शिवराज सिंह की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था की डॉ. निशांत खरे ही इंदौर से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी होंगे, लेकिन सीएम शिवराज के भोपाल लौटने तक परिस्थितियों ने करवट ले ली थी। बाहरी प्रत्याशी का विरोध। स्थानीय बीजेपी नेता इस और पढ़े

विदेशी फंडिंग के जरिए देश में फैलाई जा रही अराजकता- उपाध्याय

Last Updated:  Monday, June 13, 2022  10:02 pm

इंदौर : राष्ट्रवादी विचारों के प्रचार – प्रसार में जुटी संस्थाएं चैतन्य भारत, राष्ट्र चिंतन और विश्वम के संयुक्त बैनर तले ‘शपथ राम की, सपना रामराज्य का।’ के संकल्प को लेकर व्याख्यान का आयोजन रवींद्र नाट्यगृह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अभिभाषक अश्विनी उपाध्याय थे। उन्होंने एक देश एक कानून, समान शिक्षा नीति, जनसंख्या नियंत्रण कानून, गौहत्या बंदी कानून और धर्मांतरण बंदी कानून की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर कर रखी है। और पढ़े

कांग्रेसियों ने ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी से पूछताछ का किया विरोध

Last Updated:  Monday,   9:58 pm

इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने इंदौर ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है मोदी सरकार। बाकलीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से दबाना चाहती है। ईडी, सरकार की कठपुतली बनी हुई है। जिस नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी को पूछताछ के लिए और पढ़े

सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए 16 प्रत्याशियों में 11 महिलाएं

Last Updated:  Monday,   1:39 pm

इंदौर : इंदौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम-निर्देशन पत्र वापसी के बाद 16 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें 11 उम्मीदवार महिलाएँ हैं। यह इंदौर जिले में महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच पद के लिए जिले के इंदौर जनपद में तीन, महू में दो, सांवेर में 4 और देपालपुर जनपद पंचायत में 7 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। सांवेर जनपद पंचायत में 4 उम्मीदवार और पढ़े

झूमकर बरसे बादल, अंधेरे में डूबा शहर, लगा लंबा जाम

Last Updated:  Sunday, June 12, 2022  12:56 pm

इंदौर : गर्मी, उमस और पसीने से हलाकान हो रहे इंदौर के बाशिदों के लिए शनिवार की शाम राहत का पैगाम लेकर आई। तेज हवा के बाद आसमान में उमड़- घुमड़ कर आए बादल जोरदार ढंग से बरस पड़े। पहली ही झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत प्रदान की, लेकिन सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन रेंगने लगे और जगह – जगह जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इसी दौरान बिजली गुल होने और खुदी और पढ़े

शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगमायुक्त ने दो अधिकारियों का वेतन रोका

Last Updated:  Saturday, June 11, 2022  12:43 pm

इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आदेश जारी कर नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव और ड्रेनेज विभाग के कार्यपालन यंत्री सुनील गुप्ता का वेतन आगामी आदेश तक आहरित करने पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि मई माह में बड़ी संख्या में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण दोनों अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने के कारण निगम आयुक्त ने यह सख्त निर्णय लिया।बता दें कि शहर में पानी की किल्लत के चलते बड़ी और पढ़े

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खड़े होने वाले नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा

Last Updated:  Saturday,   12:38 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में अनुशासन समिति की बैठक गुलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एमटीएच कंपाउंड में आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता या पदाधिकारी, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में फॉर्म भरेगा और चुनाव लड़ेगा, उसे पार्टी 6 साल के लिए निष्कासित कर देगी।सोशल मीडिया पर कोई भी कांग्रेसजन ऐसी कोई भी पोस्ट वायरल करेगा जिसमें कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचता है, और पढ़े

नगर निगम और नगर परिषदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

Last Updated:  Saturday,   12:21 pm

इंदौर : नगर निगम इंदौर सहित जिले की आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना शनिवार 11 जून को जारी की गई। इसी के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इंदौर नगर निगम में पार्षद और महापौर पद के लिए तथा आठों नगर परिषदों में पार्षद पद के निर्वाचन होंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए स्थान का निर्धारण कर दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय में लिए जाएंगे नामांकन पत्र। महापौर पद और पढ़े

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इंदौर के पुनीत और नदीम सचिव नियुक्त

Last Updated:  Friday, June 10, 2022  3:21 pm

इंदौर : युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवास जिले से पूर्व में कार्य कर रहे मनीष चौधरी को प्रमोट करते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, वही इस बार इंदौर को तरजीह देते हुए पुनीत सिंह पारिया और नदीम पटेल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। दोनों ही नेता काफी अरसे से विभिन्न राज्यो के चुनाव में युवा कांग्रेस की और से बतौर प्रभारी रहते हुए अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहे हैं। इंदौर से अल्पसंख्यक समाज से नदीम और पढ़े