Category Archives: शहर

जनभागीदारी का इंदौर मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय- सीएम शिवराज

Last Updated:  Monday, March 21, 2022  11:23 pm

मेरे सपनों का शहर है इंदौर : मुझे स्वयं को इंदौरी कहने में होता है गर्व- शिवराज। मुख्यमंत्री चौहान ने किया इन्दौर के सरवटे बस स्टेंड के नवीन भवन का वर्चुअली लोकार्पण। इंदौर पब्लिक बाइसिकल योजना भी की लोकार्पित। दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का हुआ भूमि-पूजन। इंदौर : इन्दौर स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में नम्बर-वन है। आज एक और संकल्प के प्रकटीकरण का दिन है। यह सुगम, सुलभ यातायात व्यवस्था के साथ नगर में क्लीन एयर और ग्रीन मोबिलिटी का और पढ़े

नर्मदा के चौथे चरण की फिलहाल जरूरत नहीं, उपलब्ध जल संसाधनों का हो बेहतर उपयोग

Last Updated:  Monday,   6:55 pm

इंदौर : जल जीवन है और जल ही अमृत है। हम इसकी एक-एक बूंद बचाएं और इसके प्रति पूरी श्रद्धा व आदर का भाव रखें। फिलहाल इंदौर में नर्मदा के चौथे चरण की कतई जरुरत नहीं हैं, क्योंकि यहां जो 65 से अधिक जलाशय हैं, पहले उनकी सुध लेना जरूरी है। जलूद से लाया जा रहा पानी बहुत महंगा पड़ रहा है। इसकी लागत लगातार बढ़ती जा रही है। हम आज भी उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन करने में कमजोर और पढ़े

रंगपंचमी पर राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Last Updated:  Monday,   5:16 pm

इंदौर : दो वर्ष के अंतराल के बाद रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परम्परागत गेर निकाली जाएगी। गेर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए गेर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात के लिहाज से मुकम्मल प्लान बनाया गया है। राजवाड़ा क्षेत्र में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। ये रहेगी यातायात व्यवस्था। प्रतिबंधित मार्ग:- हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट और पढ़े

बीजेपी नेता उमेश शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा दुपट्टा पहनाना रहा चर्चा का विषय…!

Last Updated:  Sunday, March 20, 2022  10:24 pm

इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा चर्चा का विषय रहा। इससे उमेश शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जानें लगीं की कहीं वे पाला बदलने की तो नहीं सोच रहें हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। उमेश शर्मा ने खुद इस बात को गलत बताया। ये था घटनाक्रम। बताया जाता है कि बीजेपी नेता उमेश शर्मा निजी अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय उसी मार्ग और पढ़े

रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Last Updated:  Sunday,   10:19 pm

इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की गेर निकाली जाएगी। इस बात के मद्देनजर नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है। जिला प्रशासन इन्दौर द्वारा समाज के सभी वर्गों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद गेर निकालने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। और पढ़े

संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Last Updated:  Sunday,   10:16 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रविवार को लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक विशाल पटेल ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन “संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे” के नारों के साथ लोकतंत्र की आन है कमलनाथ कमलनाथ,इस्तीफा देकर पद ठुकराया लोकतंत्र का मान बचाया,खरीद-फरोख्त और पढ़े

21 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे सरवटे बस स्टैंड का वर्चुअली लोकार्पण

Last Updated:  Sunday,   9:24 pm

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 स्थित नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 21 मार्च को सुबह 11 बजे वर्चुअली करेंगे। इसकी लागत 14. 78 करोड़ रुपए बताई गई है। सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी करेंगे लोकार्पण। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में स्वच्छ भारत मिशन तथा वाटर प्लस के दिशा निर्देशों के तहत 80 करोड़ रुपये लागत के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। यह ट्रीटमेंट प्लांट लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के और पढ़े

स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज पत्रकार

Last Updated:  Saturday, March 19, 2022  9:31 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले 14 वे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन आगामी 14 से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में होने वाले पत्रकारिता के इस वैचारिक महाकुंभ में देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के दिग्गज पत्रकार और विषय विशेषज्ञ शिरकत कर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे।विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पत्रकारों का इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा वहीं स्मारिका का और पढ़े

इंदौर के जाने- माने कॉलोनाइजर विजय अग्रवाल ईडी के शिकंजे में फंसे

Last Updated:  Saturday,   4:27 pm

इंदौर : शहर के बड़े कॉलोनाइजर और एम्पायर समूह के कर्ताधर्ता विजय अग्रवाल को ईडी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उनसे ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों चर्चित हवाला कारोबारी नरेश जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उससे की गई पूछताछ में उसका इंदौरी लिंक भी निकला। उसी सिलसिले में ईडी ने विजय अग्रवाल को दो दिन पहले अपनी हिरासत में ले लिया।बताया जाता है कि नरेश जैन, इंदौर के चिराग और पढ़े

आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां

Last Updated:  Saturday,   1:28 pm

इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इंदौर कलेक्टर की पहल पर अब श्रम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऐसे क्षेत्रों में होटल और रेस्त्रां 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह अब उन क्षेत्रों में 24 घंटे होटल, रेस्त्रां खाेलने की अनुमति देंगे, जहां अभी आईटी पार्क, आईटी कंपनियां, बीपीओ जैसी कंपनियां नाइट और पढ़े