Category Archives: शहर

जिला कांग्रेस फरवरी माह में चलाएगी ‘घर- घर चलो अभियान’, बीजेपी सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर

Last Updated:  Sunday, January 23, 2022  4:47 pm

इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में और जिला कांग्रेस के प्रभारी विधायक रवि जोशी के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक गांधी भवन में आहूत की गई।बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा ‘घर चलो घर-घर चलो’ अभियान चलाने के निर्देश पर जिला कांग्रेस 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी ग्रामीण इलाकों में घर- घर जाकर शिवराज सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। जिला कांग्रेस और पढ़े

तीसरी बार मिले तीन हजार से अधिक संक्रमित, दो की मौत

Last Updated:  Sunday,   4:36 pm

इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर पीक पर आ गई है। रोज संक्रमित मामलों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। शनिवार 22 जनवरी को अबतक के सबसे अधिक 3372 नए संक्रमित पाए गए। यह तीसरी बार है जब एक दिन में तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज हुए हैं। इन्हें मिलाकर केवल जनवरी माह में ही कुल 29,725 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। चिंताजनक बात ये है कि गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, वहीं मौतों और पढ़े

टीकाकरण के चलते कोरोना संक्रमण का हो रहा मामूली असर, बुजुर्ग लगवाएं बूस्टर डोज- डॉ. पांडे

Last Updated:  Saturday, January 22, 2022  10:24 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को तो अबतक के सबसे अधिक 3169 संक्रमित पाए गए। इसी के साथ 3 मरीजों की मौत भी कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई। जनवरी माह में ही संक्रमितों की कुल संख्या 25 हजार के ऊपर पहुंच गई है। मौजूदा एक्टिव मरीजों की तादाद 20 हजार से ज्यादा है। ऐसी चिंताजनक स्थिति के बीच आगे क्या हालात बन सकते हैं..? क्या और पढ़े

बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन होगा जिम्मेदार- कलेक्टर

Last Updated:  Friday, January 21, 2022  6:54 pm

इंदौर : बच्चों के वैक्सीनेशन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो सम्बन्धित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये चेतावनी इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं बूस्टर डोज के लिए भी फ्रंटलाइन वर्कर्स और उम्रदराज लोगों को मोटिवेट किया जा रहा है। 15 से 17 वर्ष के बच्चों और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में शुरू हुआ तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगाया गया भोग

Last Updated:  Friday,   6:51 pm

इंदौर : कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार से तिल चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस दौरान भगवान श्री गणेश 51 हजार तिल के लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष 3 दिनी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर, निगमायुक्त ने की पूजा- अर्चना। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह, मंदिर की प्रशासक व नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने तिल और पढ़े

राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने का मंच न बने संसद- बिड़ला

Last Updated:  Friday,   4:22 pm

इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का कहना है कि संवाद लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। उनकी कोशिश रहती है लोकसभा में चर्चा के माध्यम से समाधान निकले। सत्रहवीं लोकसभा में संसद की मर्यादा को बनाए रखने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार शाम इंदौर प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक निजी होटल में आयोजित द ‘स्पीकर स्पीक’ कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से चर्चा करते हुए ये बात कही। संसद में जनता से जुड़े मुद्दों पर और पढ़े

प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 51 फीसदी वोट के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का बीजेपी कार्यकर्ताओं से किया आग्रह

Last Updated:  Friday,   4:16 pm

इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष के तहत बीजेपी “संगठन पर्व 2022” मना रही है। सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता अपने अपने तय बूथों पर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्य कर रहे है। प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान विगत 4 दिन से इस महत्वपूर्ण अभियान की संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं। गुरुवार से प्रारंभ हुई इस योजना के तहत प्रदेश के गृह और प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांवेर और पढ़े

सड़क चौड़ीकरण के लिए घर तोड़े जाने के खिलाफ बंसी प्रेस के रहवासियों ने खोला मोर्चा

Last Updated:  Thursday, January 20, 2022  9:11 pm

इंदौर : कल्याण मिल मेनरोड स्थित बंसी प्रेस की चाल में रहने वाले रहवासियों ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनके घर- बार तोड़ने का विरोध किया है। उनका कहना है कि पांच दिन पूर्व उन्हें नोटिस देकर उनके घर तोड़ने की तैयारी की जा रही है। ऐसा हुआ तो वे और उनका परिवार बेघरबार हो जाएंगे, क्योंकि सड़क की चौड़ाई में उनके घरों का लगभग पूरा हिस्सा जा रहा है। पीड़ित रहवासियों ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता और पढ़े

कैमरे से बचने के लिए नम्बर प्लेट छुपाने वाले ऑटोरिक्शा चालकों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई

Last Updated:  Thursday,   3:22 pm

इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक को सुधारने में जुटी पुलिस की पैनी नजरों से ऑटोरिक्शा चालकों की चालाकी नहीं छुप सकी। मोर लगाकर या कपड़ा डालकर ऑटो चलाने वाले चालकों की पुलिस ने धरपकड़ की। नम्बर प्लेट के आगे मोर लगाकर छुपाया नम्बर। ट्रैफिक पुलिस की चैकिंग के दौरान सूबेदार सुरेंद्र सिंह ठाकुर व आरक्षक देवेंद्र सिंह ने गांधी चौक रीगल तिराहे पर ऐसे ऑटो को पकड़ा, जिसके द्वारा नंबर प्लेट के आगे मोर लगाकर नंबर छिपाने का प्रयास और पढ़े

शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के बलिदान दिवस पर किया गया नमन

Last Updated:  Thursday,   1:14 pm

इंदौर : शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन के 164 वें बलिदान दिवस पर सांसद शंकर लालवानी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सांसद लालवानी ने कहा कि शहीदों के त्याग व बलिदान के कारण ही यह देश आजादी का अमृत महोत्सव (75वर्ष) मना रहा है। हम उनके बलिदान को सदैव याद रखें। शहीद लाला हुकमचंद फकीरचंद जैन का क्रांतिकारी इतिहास मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार के विभिन्न पाठ्यक्रमों, शहीदों के इतिहास में शामिल करवाने हेतु प्रयत्नशील हूँ। इन्दौर और पढ़े