सचित्र पुस्तक के माध्यम से बच्चों तक पहुंचेगा देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र
‘ बच्चों की अहिल्या माता’ का सुमित्रा ताई सहित अन्य अतिथियों ने किया लोकार्पण। इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र से बच्चों को अवगत कराने के लिए श्री अहिल्योत्सव समिति ने एक सचित्र पुस्तक का प्रकाशन किया है। ‘बच्चों की अहिल्या माता’ शीर्षक से प्रकाशित इस पुस्तक का लेखन अरविंद जवलेकर ने किया है जबकि सारंग क्षीरसागर ने प्रसंगानुरूप चित्रों से पुस्तक को सजाया है। सर्वोत्तम प्रकाशन के अश्विन खरे ने यह पुस्तक प्रकाशित की है। और पढ़े








