मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बनाए गए गृहमंत्री

  
Last Updated:  May 31, 2019 " 10:35 am"

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और नीतिगत मामले प्रधानमंत्री खुद देखेंगे। अमित शाह सरकार में भी न. 2 की हैसियत में रहेंगे। उन्हें गृहमंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री का प्रभार दिया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जारी की गई सूची के मुताबिक मंत्री और उनको दिए गए विभाग इसप्रकार हैं:-

*कैबिनेट मंत्री*
1. राज नाथ सिंह- रक्षा
2. अमित शाह- गृह
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग
4. डी.वी. सदानंद गौड़ा- रसायन और उर्वरक
5. निर्मला सीतारमण- वित्त तथा कॉर्पोरेट मामले
6. रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
7. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज
8. रविशंकर प्रसाद- कानून, न्याय, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी
9. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
10. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
11. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश
12. रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास
13. अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले
14. स्मृति ईरानी- महिला और बाल विकास।
15. डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
16. प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और सूचना प्रसारण
17. पीयूष गोयल- रेल, वाणिज्य और उद्योग
18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम और इस्पात
19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामले
20. प्रहलाद जोशी- संसदीय मामले, कोयला और खान
21. महेंद्र नाथ पांडे- कौशल विकास और उद्यमिता
22. अरविंद गणपत सावंत- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
23. गिरिराज सिंह- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
24. गजेंद्र सिंह शेखावत- जल संसाधन।

*राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)*

1 संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार
2. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
3. श्रीपाद येसो नाइक- आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा आदि
4. डॉ. जितेंद्र सिंह- उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास
5. किरेन रिजिजू- युवा मामलों और खेल
6. प्रहलाद सिंह पटेल- संस्कृति तथा पर्यटन
7. राज कुमार सिंह- ऊर्जा
8. हरदीप सिंह पुरी- आवास और शहरी मामले
9. मनसुख एल. मंडाविया- जहाजरानी

*राज्य मंत्री*

1. फग्गनसिंह कुलस्ते- इस्पात
2.अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
3. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य मंत्रालय व भारी उद्योग
4. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह- सड़क परिवहन और राजमार्ग
5. कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
6. दानवे रावसाहेब दादराव- उपभोक्ता मामले
7. जी. किशन रेड्डी- गृह मंत्रालय
8. पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि और किसान कल्याण
9. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
10. साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास
11.बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन
12. संजीव कुमार बाल्यान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
13. धोत्रे संजय- मानव संसाधन विकास
14. अनुराग सिंह ठाकुर- वित्त तथा कॉरपोरेट
15. अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा- रेल मंत्रालय
16. नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय व जल शक्ति
17. रतन लाल कटारिया- जल शक्ति
18. वी. मुरलीधरन- विदेश और संसदीय कार्य
19.रेणुका सिंह सरुता- जनजातीय मामले
20. सोम प्रकाश- वाणिज्य और उद्योग
21. रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण
22. प्रताप चन्द्र सारंगी- पशु संवर्धन व एमएसएमई
23. कैलाश चौधरी- कृषि और किसान कल्याण
24. देबाश्री चौधरी- महिला और बाल विकास
टीम मोदी की पहली बैठक आज शाम को रखी गई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *