इंदौर : परदेशीपुरा थाने के दो पुलिसकर्मियों की बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने ऑटो चालक की बुरीतरह पिटाई करने वाले पुलिस वालों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना था कि निगमकर्मियों के साथ अब पुलिस भी जनता पर अत्याचार करने पर उतारू हो गई है। कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने की बजाए आम जनता को प्रताड़ित करने का यह सिलसिला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम शिवराज को तुरंत इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे मामला।
मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक मंजूर बेग ने भी पुलिसकर्मियों द्वारा ऑटो चालक की पिटाई की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मास्क के नाम पर निगम और पुलिसकर्मी अभद्रता और अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने मारपीट के दोषी पुलिस जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे इस घटना को आईजी, डीआईजी के संज्ञान में लाएंगे और उनसे संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
Related Posts
May 16, 2023 रोमांचक मैच में एमपी रॉयल ने रियल राजस्थान को पराजित किया
इंदौर: मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित […]
July 31, 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।
सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे […]
October 4, 2020 अहिल्या माता गौशाला को 7 गायों का दान
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल पर एक नया और अनुकरणीय […]
September 19, 2022 नशे में धुत्त होने से जर्मनी में विमान से उतारे गए पंजाब के सीएम भगवंत मान..?
शिरोमणि अकाली दल ने लगाया आरोप, मीडिया रिपोर्ट्स का दिया हवाला, आप पार्टी से मांगी […]
March 16, 2023 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के मैनेजमेंट और कल्चरल फेस्ट ‘मंथन’ का सुरीला आगाज
प्रख्यात बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह बल्लू और सेक्साफोन वादिका मनीषा यादव ने बांधा […]
July 14, 2020 लेफ्ट- राइट का उल्लघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर किया गया स्पॉट फाइन इन्दौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर द्वारा लागू किए गए […]
July 2, 2021 कोरोना काल में विशिष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान
इंदौर : डॉक्टर्स-डे के अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने कोरोना कॉल में विशिष्ट सेवाएं […]