इंदौर : माधव राव सिंधिया के सबसे निकटतम लोगों में शामिल रहे इंदौर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर की पहचान इंदौर से लेकर प्रदेश तक थी। वे बेहद सरल, सौम्य और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता थे। उनकी मिलनसारीता और सब के सुख दुख में सहभागी रहने वाली साफ-सुथरी राजनीति के चलते युवा कार्यकर्ता उनका अनुसरण करते थे। कांग्रेस के किसी भी आयोजन में वह कभी मंचासीन नही हुए। हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते थे। उनका यही व्यक्तित्व उन्हें दुसरो से अलग रखता था।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे,अफसर पटेल एवं सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने इन शब्दों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर के कोरोना संक्रमण के चलते हुए अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि अजय राठौर का इसतरह असमय चले जाना हम सबको निःशब्द कर गया है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके जाने से शोकाकुल है। हम परमपिता श्री नारायण से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपनी शरण मे ले और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Related Posts
July 19, 2021 आम सहमति से मप्र ओलिम्पिक संघ के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए रमेश मेंदोला
जबलपुर : मध्य प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रविवार 18 जुलाई को […]
October 20, 2024 एक हजार किलो मावा और मिठाई मिलावटी होने की आशंका में जब्त
खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे लैब में।
इंदौर : मिलावटी […]
August 29, 2020 गीले कचरे के निष्पादन के लिए एशिया के सबसे बड़े प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास इंदौर : इंदौर हिंदुस्तान का अद्भुत शहर है। यहां की परंपरा और संस्कृति की एक अलग पहचान […]
February 3, 2023 दिशाहीन और छलावा मात्र है केंद्रीय बजट
कांग्रेस नेताओं ने दी बजट पर प्रतिक्रिया।
किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए बताया […]
October 23, 2021 देवी अहिल्या विवि में होगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक की स्थापना
इंदौर : मध्यप्रदेश में पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जा रही है। […]
April 12, 2021 स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रभावितों के लिए जारी किए टोल फ्री नम्बर
इंदौर : यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-खांसी के लक्षण दिख रहे हैं एवं अस्पतालों में […]
November 7, 2020 दुर्घटना में पति ने दम तोड़ा, पत्नी ने भी अन्तिम दर्शन कर त्यागे प्राण
ग्वालियर : शहर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले कमल गर्ग ने 55 साल पहले अपनी पत्नी […]