इंदौर : पिछले कुछ दिनों से शहर में लॉकडाउन को लेकर चर्चा फिर सरगर्म है। एक तरफ कोरोना के मरीज़ बढ़ रहे हैं वहीं एक ओर लॉकडाउन की ओर जाने के पक्ष में कोई नहीं है। ऐसे में सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के लोगों से ही राय मांगी है।
लॉक डाउन को लेकर ऑनलाइन सर्वे।
सांसद लालवानी ने एक ऑनलाइन सर्वे फॉर्म जारी करते हुए लोगों से कोरोना से बचाव, दुकानें कितने दिन खुले, सब्ज़ी और फ्रूट को लेकर क्या व्यवस्था हो, इस बारे में अपने सुझाव देने को कहा है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर कोरोना की विषम परिस्थितियों और तीन माह लंबे लॉकडाउन से हाल ही में बाहर निकला है लेकिन अब दोबारा मरीज़ बढ़ रहे हैं। ऐसे में इंदौर को बचाना और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बढ़ाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। इसलिए यह सर्वे फॉर्म जारी किया गया है ताकि लोग अपनी राय, मत और सुझाव हम तक पहुंचा सकें।
सांसद ने कहा कि कोरोना एक व्यापक आपदा है और पूरा विश्व इससे जूझ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती एक तरफ लोगों की जान बचाना है तो दूसरी तरफ काम-धंधे सुचारू रुप से चलाना भी है। ऐसे में हमें मिलजुलकर फैसले करने होंगे।
सांसद लालवानी ने आम जनता, संस्थाओं, व्यापारियों समेत सभी से इस फॉर्म को भरने और अपने विचार साझा करने के लिए कहा है।
सांसद लालवानी के मुताबिक लिंक (Bit.ly/indoresurvey) पर जाकर शहर के लोग अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
Related Posts
April 8, 2023 जलवायु संकट पर ध्यान नहीं दिया तो निर्जन हो जाएगी धरती: जस्टिस वर्मा
सोयाबीन क्षेत्र पर हो रहा जलवायु परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव : डॉ. डेविश […]
August 11, 2021 अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त करने वाले 6 बदमाश पकड़े गए। देशी पिस्टल, कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों के सौदागरों के विरूद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया […]
July 2, 2021 महू में खाली प्लॉट पर पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
महू : शहर की खान कॉलोनी के प्लाट में गुरुवार सुबह दो दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से […]
August 20, 2024 रक्षाबंधन पर युवती के साथ स्कूटी सवार युवक ने की अभद्रता और मारपीट
आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ सराफा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : राखी के […]
November 21, 2020 लक्षण दिखने पर तुरन्त कराएं जांच- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम शिवराज को इंदौर में […]
May 5, 2020 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, 43 नए मरीजों की हुई पहचान इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद कोरोना की परइ तरह […]
June 24, 2021 कांग्रेस ने बनाया भ्रष्टाचार व धोखे का रिकॉर्ड, हम मप्र में गढ़ रहे विकास के नए आयाम- नड्डा
इंदौर : मध्यप्रदेश में बीते 15 सालों में तीन बार हमारी सरकारें रही हैं। इस समय फिर […]