इंदौर : जिले में आफत की बारिश के बीच कोरोना का प्रकोप भी लोगों का सुख चैन छीन रहा है। शुक्रवार को तो कोरोना संक्रमण संक्रमण ने लम्बी छलांग लगाई और 11 फीसदी तक पहुंच गया। 3 मरीजों की जिंदगी भी कोरोना ने छीन ली।
181 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
शुक्रवार 21 अगस्त को 1867 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 1657 सैम्पलों की जांच की गई। 1441 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 181 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 25 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 10 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 191332 सैम्पलों की जांच की गई है। 10967 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 68 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
3 मरीजों की हुई मौत।
शुक्रवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 356 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मृत्यु दर का आकलन किया जाए तो सवा तीन फीसदी मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। ये औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
90 मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त।
शुक्रवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 90 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 7524 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। 3087 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
July 12, 2021 चेकिंग के दौरान जिलाबदर बदमाश को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी ने किया पुरस्कृत
इंदौर : आईजी हरिनारायण चारी मिश्र रविवार रात शहर में निरीक्षण पर निकले। विभिन्न स्थानों […]
October 9, 2023 अवैध अंग्रेजी शराब के धंधे में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत भँवरकुआं पुलिस ने दो अलग- अलग कार्रवाई में 77.25 बल्क […]
May 12, 2020 प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार ने किया भोजन और बसों का इंतजाम इंदौर :महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों […]
August 2, 2025 तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बरसी काव्य रस की फुहारें
मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में संपन्न हुआ सरस कवि सम्मेलन।
इंदौर : मध्यभारत हिंदी […]
June 6, 2021 टीकाकरण के मामले में प्रदेश में सबसे आगे पहुंचा इंदौर, एक दिन में 75 हजार लोगों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, […]
August 15, 2021 दिवंगत कोरोना योद्धा विपिन परिहार की माताजी ने इंदौर प्रेस क्लब में किया झंडावंदन
इंदौर : भारत का 75 वा स्वतंत्रता दिवस इंदौर प्रेस क्लब में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया […]
November 24, 2023 तीन दिसंबर को सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
विधानसभा निर्वाचन - 2023
पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न करायी जाएगी मतगणना।
इंदौर : […]