इंदौर : मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर सिद्ध विजय गणेश का पिता शिवजी के रूप में फूलों, फलों और पत्तियों से श्रृंगार किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. महेंद्र शास्त्री, पं. चिराग तिवारी सहित पांच विद्वानों ने नयनाभिराम पुष्प एवं फल वाटिका बनाकर गणेशजी को शिवजी के रूप में विराजित किया। भजन गायक पं. गोपाल मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से गणेशजी की वंदना की। पूर्व पार्षद राजेंद्र शुक्ला, सागर तिवारी, अशोक दीक्षित सहित आमंत्रित अतिथियों ने आरती में भाग लिया। संयोजक गोलू शुक्ला, श्रवण शुक्ला, दीपेंद्रसिंह सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। संयोजक गोलू शुक्ला ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेसमास्क जैसी सावधानियां रखते हुए मंदिर पर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देंश पर मंदिर में भक्तों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। महाआरती प्रतिदिन रात 8 बजे की जा रही है।
Related Posts
March 27, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों मीडियाकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के […]
March 3, 2017 आईएएस अग्रवाल की रिमांड खत्म, आज पेश होंगे कोर्ट में
दिल्ली सीबीआई की गिरफ्त में फंसे आईएएस बाबूलाल अग्रवाल की रिमांड अवधि गुरुवार को […]
November 5, 2020 पुलिस और न्यायालय के बीच समन्वयक की भूमिका निभाता है अभियोजन- यादव
इंदौर : विजय यादव, महानिदेशक/संचालक म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा समस्त उपसंचालक अभियोजन, […]
March 25, 2025 अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी स्पर्धा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की।
देश भर के […]
June 21, 2023 स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं : डॉ. डेविश जैन
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय […]
October 7, 2021 एमटी क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, चंद्रप्रकाश गंगवाल को मिले सर्वाधिक मत
इंदौर : देशभर में ख्यात इंदौर के पुरातन महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट व्यापारी […]
May 2, 2023 नशेड़ी कार चालक अजीत लालवानी उज्जैन से गिरफ्तार
शराब के नशे में कार चलाते हुए एक्टिवा सवार दो लोगों को मारी थी टक्कर, दोनों की हो गई थी […]