इंदौर : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत इंदौर में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली जिला अस्पताल की महिला कर्मचारी आशा पंवार का पूरा परिवार उनके साथ था।
बेटे, बेटी, दामाद और नाती, नातिन भी इस पल के साक्षी बनने एम वाय अस्पताल पहुंचे थे। बेटे- बेटियों का कहना था कि उनके लिए यह गर्व का पल है। उनकी मां ने सबसे पहले टीका लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है कि वे टीकाकरण के लिए आगे आए।
टीका लगवाने को लेकर कोई भय नहीं था।
टीका लगवाने के आधे घंटे बाद टीकाकरण केंद्र से बाहर आई आशा पंवार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कोरोना काल में संक्रमित मरीजों की सेवा में उन्हें कभी डर नहीं लगा। जब वैक्सीन लगवाने की बारी आई तब भी उन्होंने स्वीकृति देने में एक पल की भी देरी नहीं की। आशा पंवार ने कहा कि सबसे पहले टीका लगवाने के मौके को वे गंवाना नहीं चाहती थीं।
टीकाकरण के बाद नहीं हुई कोई परेशानी।
आशाजी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें आधे घंटे तक डॉक्टरों ने निगरानी में रखा। इस दौरान किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हैल्थवर्कर्स हों या आम लोग, किसी को भी वैक्सीन लगवाने से घबराना नहीं चाहिए।
Related Posts
November 12, 2022 हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं में भी मेडिकल की पढ़ाई करवाने पर किया जा रहा विचार – डॉ. वणिकर
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित छठे अखिल भारतीय मेडिविजन सम्मेलन का […]
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
October 19, 2021 जिला प्रशासन की मानवीय पहल, कैफ़े संचालक को बेदखल कर बुजुर्ग महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा
इंदौर : बुजुर्ग, निराश्रित एवं विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाकर बैठे कॉफ़ी किंग […]
August 10, 2023 आईडीए अध्यक्ष ने मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निर्मित अमलतास परिसर का किया निरीक्षण
योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर स्थित अमलतास परिसर में निर्मित हैं 1 बीएचके के 672 […]
February 10, 2022 एमवायएच में आएगी नई एंडोस्कोपी मशीन, शीघ्र पूरी क्षमता से काम करेगा सुपर स्पेशलिटी
इंदौर : मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इज औफ हेल्थ सर्विसेज […]
April 8, 2019 गलगले और साथियों ने दी गीत रामायण की सुरमयी प्रस्तुति इंदौर: भारतीय नववर्ष गुड़ीपड़वा के उपलक्ष्य में संस्था स्वरश्रुति के बैनर तले गीत रामायण […]
May 13, 2023 विहिप महामंत्री परांडे ने गौ सेवा,धर्म प्रसार रथ का किया लोकार्पण
इंदौर : रीगल तिराहा स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद […]