अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस
Last Updated: March 24, 2021 " 07:39 pm"
इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को अभियोजन अधिकारियों की तृतीय नेशनल ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन विजय यादव (भा.पु.से.), महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने लोक अभियोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें न्याय व्यवस्था का अति महत्वपूर्ण अंग बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि अभियोजन, पुलिस और न्यायपॉलिका के बीच पुल का काम करता है। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव (भा.पु.से.), संचालक सी.ए.पी.टी. भोपाल भी उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर से अभियोजन विभाग के संचालक एवं अन्य चयनित अधिकारियों ने भाग लिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। पूर्व में सी.ए.पी.टी. भोपाल द्वारा दो नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा चुका है, वर्तमान कोविड-19 की विषम परिस्थितियों को देखते हुए इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन पूर्वानुसार फिजिकल न किया जाकर ऑनलाइन किया गया।