इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफतार किया गया है। आरोपी अवैध वसूली व मारपीट के प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।
आरोपी के विरुद्ध झगड़ा, मारपीट अवैध वसूली, जुआं एक्ट, अवैध हथियार रखने आदि विभिन्न धाराओं के 8 अपराध पंजीबद्ध हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम योगेश पिता पांडुरंग भांड उम्र 47 साल निवासी 484/6 सर्वहारा नगर इन्दौर बताया गया है।
14.08.2021 को फरियादियां ज्योति पति योगेश निवासी सर्वहारा नगर इन्दौर से शराब पीने के लिए रूपए मांगे। फरियादिया द्वारा रूपए देने से मना करने पर फरियादिया के साथ मारपीट कर गाली- गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिस पर से परदेशीपुरा थाना पर अप.क्र. 597/2021 धारा 327/323/504/506 भादवि का कायम किया गया । उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही थी। आरोपी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व जिला इन्दौर के द्वारा 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा भी की गई थी ।
Related Posts
August 2, 2021 लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और वो हम लेकर रहेंगे। का नारा देने वाले […]
July 7, 2024 देरी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज
330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में […]
January 4, 2024 रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में उमड़े लाखों श्रद्धालु
शहर का दक्षिण - पश्चिम क्षेत्र भक्तिमय उल्लास में हुआ सराबोर।
कड़ाके की ठंड में भी […]
January 5, 2020 बीजेपी नेताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने किया सराहनीय काम- बेग इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने जिला प्रशासन को बधाई […]
April 22, 2021 कोरोना का कहर: 10 मौतों की पुष्टि, 1781 नए मिले संक्रमित
इंदौर : तमाम अव्यवस्थाओं, परेशानियों और समस्याओं के बीच कोरोना से जंग जारी है। कब तक […]
December 11, 2018 5 राज्यों में मतगणना का ताजा अपडेट मतगणना रुझान
मप्र- कुल सीट-230
बीजेपी- 111
कांग्रेस- 109
अन्य- 10
राजस्थान- कुल […]
April 9, 2021 दो वाहन चोर और एक खरीददार को तुकोगंज पुलिस ने बनाया बन्दी, लाखों रुपए कीमत की 8 मोटरसाइकिलें की बरामद
इंदौर : वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तुकोगंज पुलिस ने बन्दी बनाया। […]