इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश शर्मा को महंगा पड़ा।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने एसडीएम राकेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि राजबाड़ा में बिना अनुमति धरना दे रहे जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिस स्वरूप में एसडीएम द्वारा जाकर चर्चा की गई है वह एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पदीय गरिमा एवं प्रशासनिक अनुशासन और आचरण के अनुरूप नहीं है। उनके इस कृत्य से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। कलेक्टर श्री सिंह ने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि क्यों न एक मजिस्ट्रेट की मर्यादा के विरुद्ध किए गए इस कृत्य के कारण संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित एसडीएम से उन परिस्थितियों की जानकारी भी तलब की है क़ि उन्हें क्यों इस स्वरूप में जाकर जन प्रतिनिधियों से चर्चा करनी पड़ी।
आपको बता दें कि अहिल्या प्रतिमा पर धरना दे रहे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी व अन्य से चर्चा करने पहुंचे एसडीएम राकेश शर्मा उन्हें मनाने के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। उनका यह आचरण चर्चा का विषय बना रहा।
Related Posts
September 25, 2022 नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और जागरूक रहकर ही ह्रदय रोग से बचा जा सकता है – डॉ. मोदी
हृदय रोग से संबंधित प्रशिक्षण व नि:शुल्क लिपिड प्रोफाइल परीक्षण शिविर का बड़ी संख्या […]
January 16, 2023 दो दिवसीय अखिल भारतीय नेतृत्व समागम 16 जनवरी से
200 उच्च शिक्षा संस्थानों के 600 प्रतिनिधियों सहित कुल एक हजार प्रतिनिधि करेंगे समागम […]
June 18, 2020 नियम- शर्तों के साथ प्रशासन ने दी सैलून खोलने की अनुमति इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने ब्यूटी पार्लर, हेयर कटिंग सैलून के संचालन की अनुमति […]
March 7, 2023 महापौर ने पत्रकार मित्रों के साथ बांटी होली की खुशियां
इंदौर : वकालत से राजनीति में कदम रखकर सीधे शहर के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर आसीन होने […]
February 11, 2023 विकास यात्राओं के तहत हितग्राहियों को वितरित किए शासन की योजनाओं के पत्र
विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया गया।
इंदौर : विकास यात्रा के […]
July 26, 2021 इंदौर में निर्माण का मलबा इधर- उधर फेंकना पड़ेगा महंगा। नगर निगम वसूलेगी 5 हजार रुपए फाइन
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्माण से जुड़ा मलबा यहां-वहां […]
May 16, 2021 टीकाकरण स्लॉट बुकिंग साइट हैक होने की आशंका, साइबर सेल करेगी जांच
इंदौर : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने टीकाकरण के स्लॉट बुकिंग की साइट हैक […]