Category Archives: एज्युकेशन

युवाओं को नई सोच के साथ कार्य करना चाहिए – हार्डिया

Last Updated:  Saturday, September 3, 2022  6:21 pm

इन्दौर : ‘‘देश तेजी से बदल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण इकाई युवा पीढ़ी है, इन्हें नई सोच के साथ कार्य करना चाहिए। आज विदेशों में भी भारत के युवाओं की योग्यता को माना जा रहा है।’’ ये विचार पूर्व मंत्री एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अधिष्ठापन कार्यक्रम ‘‘ज्ञानोदय – 2022’’ में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आयोजित इस अधिष्ठापन कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति राजेन्द्र जैन ने की। इस और पढ़े

डॉ. डेविश जैन ने स्वयं लिखित दो पुस्तकें मुख्यमंत्री को भेंट की

Last Updated:  Friday, September 2, 2022  11:55 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन और सोपा इंडिया के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। डॉ. जैन ने इस दौरान अपनी लिखी दो पुस्तकें GOLDAN INSIGHT – Enterprising soyabean and Enterprising knowledge मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों पुस्तकों के लेखन के लिए डॉ. डेविश जैन को बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। अन्य विशिष्टजन भी इस और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और सभी के सम्मान का दिलाया संकल्प

Last Updated:  Friday,   9:08 pm

मामा शिवराज ने बच्चों से साझा की आज़ादी की कुछ जानी- अनजानी कहानियां। मुख्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ। 75 महापुरुषों पर केंद्रित पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन। महापुरुषों की वेशभूषा में 75 बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र। हजारों बच्चों ने पेश किया सामूहिक वंदे मातरम् । इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में “तेरा वैभव अमर रहे माँ” कार्यक्रम में अलग ही अन्दाज़ में नज़र आए। मुख्यमंत्री चौहान और पढ़े

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने जीती प्रतिष्ठित हैकथान – 2022 स्पर्धा

Last Updated:  Friday,   12:49 am

इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने टिनट, कोलकाता नोडल सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 प्रतियोगिता जीतकर जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। डॉ. दीप्ति चौहान और डॉ. आराधना नेगी के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर के छात्रों की टीम जिसमें  सिद्धि शर्मा, शोभा ढांडे, वंशीता सोनी, विशाल सिंह, विक्की रघुवंशी और संयुक्त नांबियार सम्मिलित थे, को प्रतियोगिता जीतने पर आठ और पढ़े

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा संचालित कैफे का सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ

Last Updated:  Thursday, September 1, 2022  6:10 pm

इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल। बौद्धिक दिव्यांगजन अब अपने हाथों से पिज्जा-कॉफी, ज्यूस बनाकर लोगों को परोसेंगे। इंदौर : जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर के बौद्धिक दिव्यांगजनों ने एक कैफे की स्थापना की है। टेलिफोन नगर में शुरू किए गए इस कैफे का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी ने किया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पंजीकृत संस्था ”अरूणाभ” और पढ़े

‘तेरा वैभव अमर रहे मां’ कार्यक्रम 2 सितंबर को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Last Updated:  Thursday,   12:51 am

70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक रूप से करेंगे वंदेमातरम का गायन। आजादी के अमृत महोत्सव का होगा गुणगान, 75 क्रांतिकारियों के जीवन पर लिखी पुस्तक का होगा विमोचन। इंदौर : इनीटिएटीव फॉर मोरल एंड कल्चरल फाउण्डेशन (सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विद्यार्थियों में देश भक्ति का अलख जगाने के उद्देश्य से शुक्रवार 2 सितंबर को सुबह 10 से 1 बजे तक रेसकोर्स रोड़ स्थित अभय प्रशाल और पढ़े

डॉ. डेविश जैन प्रतिष्ठित एडूमेस्ट्रो अवॉर्ड से सम्मानित।

Last Updated:  Sunday, August 28, 2022  9:21 pm

इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन, डॉ. डेविश जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित एडुमैस्ट्रो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली में समिट इंडिया द्वारा आयोजित भव्य समारोह में जस्टिस लोकपाल सिंह तथा  एआईसीटीई  के चेयरमैन प्रो अनिल सहस्रबुद्धे के हाथों गणमान्य नागरिकों, मंत्रियों की उपस्थिति में दिया गया। इस अवसर पर समिट इंडिया के चेयरमैन श्याम जाजू भी उपस्थित थे।इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने पर डॉ. जैन ने और पढ़े

स्कूली बच्चों से भरे ट्रैक्स वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 बच्चों की मौत, 11 घायल

Last Updated:  Monday, August 22, 2022  2:59 pm

ट्रैक्स में फंसे घायल बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला। उज्जैन : नागदा में उन्हेल मार्ग पर सोमवार सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे गंभीर घायल हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया।तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। वहीं और पढ़े

सतवास में जन्माष्टमी पर बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Last Updated:  Sunday, August 21, 2022  2:35 pm

सतवास : जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सतवास के चैंपियन इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का औपचारिक आगाज प्राचार्य धीरज चतुर्वेदी ने राधाकृष्ण के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में मनोरम प्रस्तुति दी।इसके बाद कक्षा 9th और 10th के बच्चों ने ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कक्षा 3 री और 4 थी के बच्चों ने ‘चित्रकला’ प्रतियोगिता में भाग और पढ़े

देवी अहिल्या उत्सव समिति की देशभक्ति गीत व नृत्य स्पर्धा संपन्न

Last Updated:  Thursday, August 18, 2022  2:12 pm

जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करती है मंचीय प्रस्तुति : चावड़ा इंदौर : मंचीय प्रस्तुति से जहां आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं ये जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है।यह बात इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने देवी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित देश भक्ति गीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। गांधी हाल में संपन्न इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा नेता प्रमोद टंडन, प्रशांत चौबे, और पढ़े