Category Archives: क्राइम

नकली सर्वर के जरिए विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, March 11, 2022  2:06 pm

इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का नकली (डमी) सर्वर बना कर करोडो की ठगी करने वाली कम्पनी का इंदौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इंस्टा, फेसबुक पर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा क्रिप्टो, डॉलर आदि मुद्राओ पर व्यापार में निवेश का कम्पनी संचालक विज्ञापन करते थे।अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर आरोपियों ने फर्जी सर्वर प्लेटिन ग्लोबल एफेक्स, बी.एन.बी. केपिटल लि. नाम डाल रखे थे। सर्वर को मुख्य आरोपी दुबई में बैठकर ऑपरेट करता था। कम्पनी के एक खाते मे एक वर्ष में 20 करोड का और पढ़े

दुपहिया वाहन चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार,चोरी के 7 वाहन बरामद

Last Updated:  Saturday, March 5, 2022  11:12 pm

इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग के 05 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना पलासिया की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए। चोरी की योजना बनाते हुए पकड़े गए इनआरोपियों के कब्जे से इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए 07 दोपहिया वाहन, चाबियों का गुच्छा व चोरी में इस्तमाल लिए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। गिरफ्त में लिए गए आरोपियों के नाम 1.विकास पिता कमलेश सूर्यवंशी निवासी मुखर्जी नगर बांणगंगा इंदौर, 2.शुभम पिता और पढ़े

नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी फंसा असली क्राइम ब्रांच के शिकंजे में

Last Updated:  Saturday,   5:40 pm

इंदौर : नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी, असली क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस अधिकारी की ड्रेस, पी.कैप का फोटो व क्राइम ब्रांच का नाम लिखकर अपनी वॉट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर अपनी पहचान छुपाने वाले इस आरोपी को लसुडिया पुलिस की मदद से पकड़ा गया। आरोपी ने स्वयं के चारपहिया वाहन पर भी पुलिस का मोनो व हूटर लगा रखा था। आरोपी का नाम 1.नवनीत सिंह पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी निवासी 69 ,वैभव लक्ष्मी नगर साई और पढ़े

लाल सिंग्नल क्रॉस करना पड़ रहा महंगा, वाहन चालकों से बकाया सहित वसूला जा रहा अर्थदंड

Last Updated:  Saturday,   5:21 pm

इंदौर : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद यातायात के नियम तोड़ने वालों की शामत आ गई है। लाल सिग्नल क्रॉस करने पर भी अब जेब को तगड़ा फटका लगना तय है। खासकर डीसीपी ट्रैफिक महेशचंद्र जैन के कमान संभालने के बाद शहर के ट्रैफिक में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। यातायात प्रबंधन पुलिस टीमें चौराहों व मुख्य मार्गो पर लाल सिग्नल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी जुर्माना आरोपित कर रही है। कार मालिक और पढ़े

फरार शातिर नकबजन पकड़ा गया, 5 हजार का था इनामी

Last Updated:  Thursday, March 3, 2022  4:13 pm

इंदौर : चोरी और नकबजनी गैंग का फरार व उदघोषित इनामी आरोपी, अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। थाना परदेशीपुरा के अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5,000/- रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।शातिर नकबजन के विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों में भी करीब 15 अपराधो में आरोपी और पढ़े

उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!

Last Updated:  Thursday,   4:11 pm

इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान सहित पकड़ लिए गए। बताया जाता है कि उधारी चुकाने के लिए क्लॉथ मार्केट के व्यापारी ने ही अपने साथियों के साथ दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ये था घटनाक्रम। दिनांक 15 जनवरी 2022 को एमटी क्लॉथ मार्केट नलिया बाखल स्थित एक कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए गए थे। इस और पढ़े

फर्जी ऐप के जरिए डीमेट खाता खुलवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कम्पनी का मालिक गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, March 2, 2022  3:18 pm

इंदौर : आसाम के कोयला व्यापारी को फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग कराकर लाखों रूपए की ठगी करने वाली फर्जी कम्पनी का इंदौर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने प्ले स्टोर के माध्यम से फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर फर्जी डी-मेट अकाउण्ट बनवाया और फर्जी ट्रेडिंग करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने आसाम, बिहार, कोलकाता, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में उक्त फर्जी एप के जरिए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी और पढ़े

सोशल बार में चोरी की योजना बना रहे 4 बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   3:15 pm

इंदौर : चोरों की टोली की घेराबंदी कर खजराना पुलिस ने 4 बदमाशों को बन्दी बनाया है। बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपी सोशल बार में चोरी की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर न्याय नगर पानी की टंकी के पास से इन बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम1.मोहित पिता रामचंद्र चौहान निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर 2. अर्जुन पिता हरिराम सोलंकी निवासी मुमताज बाग कॉलोनी खजराना इंदौर 3. जावेद पिता फारूक अली और पढ़े

तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर, 4 दुपहिया वाहन बरामद

Last Updated:  Tuesday, March 1, 2022  7:12 pm

इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पंजाबी ढाबा बायपास रोड कैलोद करताल इंदौर पर चोरी का दो पहिया वाहन सस्ते दाम में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा गया। बदमाश से वाहन चोरी को लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सेज युनिवर्सिटी के सामने से चोरी करना बताया गया । आरोपी सुधीर गारवे पिता गंगाराम गारवे उम्र 36 साल निवासी 82 सिविल लाइन और पढ़े

स्कूटी पर इमरजेंसी सायरन लगाने पर 10 हजार से अधिक जुर्माना

Last Updated:  Tuesday,   1:39 am

इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात प्रबंधन पुलिस ने गाड़ी जब्त कर न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया था, जहां स्कूटी चालक पर 10,300 रुपए जुर्माना कर समन शुल्क वसूला गया। दरअसल 26 फरवरी 2022 को विजयनगर चौराहा पर यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी -टीम 6” द्वारा यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक जिम्मेदार नागरिक ने सूबेदार चंदन खटीक को बताया कि पीछे एक स्कूटी चालक और पढ़े