Category Archives: धर्म-समाज

परिवार भावनात्मक जख्मों को भरने का मरहम है- डॉ. गौड़

Last Updated:  Sunday, May 15, 2022  11:53 pm

इंदौर : अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर राज्य आनंद संस्थान इंदौर द्वारा परिवार पर शहरीकरण का बढ़ता प्रभाव और परिवार व आधुनिक तकनीक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिवार को नियंत्रित नहीं प्रेरित करे। संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद मनोचिकित्सक डॉक्टर आनंद गौड़ ने कहा परिवार वह व्यवस्था है जहां मनुष्य जीवन जीने की कला सीखता है। परिवार में समन्वय बिठाने के लिए मुखिया को चाहिए कि वह परिवार को नियंत्रित करने के बजाय प्रेरित करने का और पढ़े

थेलेसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

Last Updated:  Tuesday, May 10, 2022  4:05 pm

इंदौर : विश्व थेलेसिमिया दिवस के उपलक्ष्य में संस्था मानवता की पहचान ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय गांधी हॉल में किया। लगभग 12 घंटे तक इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर थेलेसिमिया पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में बड़ी तादाद युवाओं की भी थी। रक्त एकत्रित करने के लिए एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम पूरे समय तैनात रही। रक्तदान करने और पढ़े

महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर के बैनर तले 47 बटुकों का उपनयन संस्कार

Last Updated:  Sunday, May 8, 2022  11:46 pm

इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा रविवार 08 मई गंगा सप्तमी के दिन रवि पुष्य योग में दोपहर ठीक 12.20 बजे 47 बालकों का उपनयन संस्कार सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। उपनयन का अर्थ व्यक्तित्व विकास की राह पर अग्रसर होना है। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन ने संबोधित करते हुए कहा की उपनयन संस्कार जैसे आयोजन सामूहिक रूप से करने से समाज की संगठन शक्ति प्रदर्शित होती है और और पढ़े

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्रमिकों की नि:शुल्क जांचें की गई

Last Updated:  Sunday,   7:03 pm

इंदौर : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दौर के मार्गदर्शन में श्रमिक सेवा सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लसुड़िया मोरी में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं श्रम विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इन्दौर डॉ. सैत्या ने बताया कि आयुष्मान भारत और पढ़े

ओंकार पर्वत की रक्षा के लिए भारत रक्षा अभियान करेगा आंदोलन

Last Updated:  Friday, May 6, 2022  6:36 pm

10 मई से इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर रीगल पर देंगे तीन दिनी धरना। 12 मई से शुरू होगी पदयात्रा और ओंकारेश्वर में करेंगे सत्याग्रह। इंदौर : ओंकारेश्वर तीर्थ हिंदुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। नर्मदा की धारा के मध्य में स्थित ओंकार पर्वत साक्षात शिवस्वरूप है। सरकार द्वारा उस पर्वत पर आदि शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित करने के लिए पर्वत के हजारों पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है। यही नहीं पर्वत और पढ़े

राजेंद्र नगर में रविवार को होगा 47 बटुकों का उपनयन संस्कार

Last Updated:  Wednesday, May 4, 2022  9:27 pm

इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा 8 मई रविवार गंगा सप्तमी के दिन रवि पुष्य योग में दोपहर 12.20 बजे सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत 47 बटुकों का सामूहिक उपनयन किया जाएगा ।आयोजन समिति के संयोजक जयंत शिरालकर और प्रशांत बडवे ने बताया कि समाज द्वारा सामूहिक उपनयन का यह 11वां वर्ष है । प्रतिवर्ष मई माह में पालकों से नाममात्र का शुल्क ले कर बालकों को पूर्ण और पढ़े

इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद, शहर काजी ने अदा कराई मुख्य नमाज

Last Updated:  Wednesday,   1:14 pm

इंदौर : मीठी ईद का पर्व इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद की खासी रौनक नजर आई। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक – दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर घर – घर में सिवइयां बनाई गई और घर – परिवार, नाते – रिश्तेदार, परिचित और पड़ोसियों के साथ उनका लुत्फ उठाया गया। सदर बाजार ईदगाह में हुई मुख्य नमाज। शहर में ईद की मुख्य और पढ़े

भगवान परशुराम की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय परशुराम के नारों से गूंजता रहा यात्रा मार्ग

Last Updated:  Wednesday,   1:08 pm

इंदौर के विभिन्न हिस्सों से सम्मिलित हुए 25 हजार से अधिक समाजजन। भगवान परशुराम जी का भव्य रथ था आकर्षण का केंद्र। 100 से अधिक स्थानों से मंच लगाकर हुआ स्वागत। झाँकी के माध्यम से कोरोनाकाल में दिवंगत स्वजनों को दी श्रद्धांजलि। एक जैसी वेशभूषा पहनकर आईं 1000 महिलाओं के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा। इन्दौर : भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज और परशुराम महासभा के तत्वावधान में मंगलवार 03 मई को परम्परागत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का और पढ़े

सुखलिया स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से

Last Updated:  Tuesday, May 3, 2022  3:31 pm

बापट चौराहा स्थित श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में 6 मई को होगा बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन ज़नेऊ सँस्कार। इंदौर: परशुराम जयंती पर बापट चौराहा सुखलिया स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 7 -8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। यह निर्णय सर्व ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा पं. रमेश मेन्दोला की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, सचिव और समाज के वरिष्ठजनों की बैठक में ली गई ।बैठक और पढ़े

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 3 मई को निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Last Updated:  Monday, May 2, 2022  4:39 pm

समाज में संस्कार स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य। एक जैसी वेशभूषा में निकलेंगी 1 हजार से अधिक मातृशक्ति। झाँकी के माध्यम से कोरोनाकाल में दिवंगतजनों को देंगे श्रद्धांजलि। भगवान परशुराम का भव्य रथ रहेगा आकर्षण का केंद्र। 100 से अधिक स्थानों से होगा मंच लगाकर स्वागत। एंटीक लुक वाली 1 लाख परशुराम प्रतिमाएँ लागत मूल्य पर करेंगे वितरित। इन्दौर : भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद्‍ द्वारा 3 मई और पढ़े