Category Archives: धर्म-समाज

गलगले और साथियों ने दी गीत रामायण की सुरमयी प्रस्तुति

Last Updated:  Monday, April 8, 2019  11:31 am

इंदौर: भारतीय नववर्ष गुड़ीपड़वा के उपलक्ष्य में संस्था स्वरश्रुति के बैनर तले गीत रामायण की प्रस्तुति दी गई। रविवार शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण के 24 प्रसंगों को गीतों के जरिये श्रोताओं के अंतर्मन में जीवंत किया गया। पुणे से इंदौर आकर बसे गायक कलाकार राजेन्द्र गलगले दो साल से गीत रामायण की प्रस्तुति दे रहे हैं। इंदौर प्रेस क्लब में दी गई गीत रामायण की प्रस्तुति में राजेंद्र गलगले का साथ सपना और पढ़े

सूरज को अर्ध्य देकर की गई भारतीय नववर्ष की अगवानी

Last Updated:  Saturday, April 6, 2019  6:04 pm

इंदौर: कला- संस्कृति की नगरी इंदौर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2076 का स्वागत उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शहर के बाशिंदों ने उगते सूरज को जल चढ़ाकर नए साल की अगवानी की। गुड़- धनिया बांटकर लोगों ने एक- दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ शोभायात्राएं निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। नए साल का पहला दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ीपड़वा के रूप में भी मनाया और पढ़े

श्रेष्ठ कार्य करनेवाले मीडियाकर्मी सम्मानित

Last Updated:  Thursday, March 28, 2019  9:28 am

इंदौर: कलमकारों के आराध्य स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में किया गया। गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान समारोह समिति के बैनर तले रखे गए इस कार्यक्रम में पत्रकारिता की अलग- अलग विधाओं से जुड़े पत्रकारों का सम्मान किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उद्योगपति महावीरप्रसाद मानसिंगका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पद्मश्री अभय छजलानी ने की। समाजसेवी और पढ़े

रंगपंचमी पर खूब मची रंगों की धमाल, गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क

Last Updated:  Monday, March 25, 2019  6:45 pm

इंदौर: विविधताओं से भरे हमारे देश में हर क्षेत्र, प्रांत और अंचल की अपनी भाषा, कला, संस्कृति, परंपराएं और लोक पर्व हैं। होली के 5 वे दिन मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व खासकर पश्चिम भारत में मनाया जाता है। इंदौर में रियासत काल से रही है परंपरा। इंदौर में आजादी के पूर्व रियासत काल से रंगपंचमी सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा रही है। समय के साथ इसका स्वरूप व्यापक होता गया वहीं लोगों की भागीदारी भी बढ़ती गई। और पढ़े

शास्त्रीय रागों में ढलकर श्रोताओं के कानों तक पहुंचे मनाचे श्लोक

Last Updated:  Sunday, February 24, 2019  1:48 pm

इंदौर: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ स्वामी रामदास रचित मनाचे श्लोक आज भी सिखाए, पढ़ाए, गाए और सुनाए जाते हैं। मन के विकारों को दूर करके अच्छे विचारों से मन- मष्तिष्क को समृध्द करने का नाम ही मनाचे श्लोक है। समर्थ रामदास के इन्हीं श्लोकों को रागदारी में ढालकर पेश किया ख्यात शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी ने। लोकमान्य नगर स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में शोभाजी का साथ मनीष मोडक ने और पढ़े

कुम्भ का पुण्यलाभ लेने प्रयागराज रवाना हुआ पत्रकारों का दल

Last Updated:  Thursday, February 21, 2019  10:36 am

इंदौर: यूपी के प्रयागराज में चल रहे भक्ति और अध्यात्म के महाकुंभ का हिस्सा बनकर पुण्यलाभ लेने का अवसर इंदौर के पत्रकारों को भी मिलने जा रहा है। स्टेट प्रेस क्लब और इंदौर प्रेस क्लब की पहल पर मप्र सरकार ने अपने जनसंपर्क विभाग के जरिये पत्रकारों के लिए कुम्भ यात्रा का इंतजाम किया है। गुरुवार दोपहर करीब 80 पत्रकारों के अध्ययन दल को कलेक्टर लोकेश जाटव ने हरी झंडी दिखाकर एआईसीटीएसएल परिसर से रवाना किया। यात्रा के लिए एआईसीटीएसएल और पढ़े

काम के साथ रिश्तों को जीना बापनाजी ने सिखाया

Last Updated:  Tuesday, February 12, 2019  2:12 pm

इंदौर: खबरों के बादशाह और अपने साथियों के बीच ‘बापू’ के आत्मीय संबोधन से पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना अब हमारे बीच नहीं हैं। सोमवार शाम एक सड़क हादसे में उनकी जिंदगी का सफर थम गया।आज { मंगलवार 12 फरवरी } सुबह रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर बापना जी को अंतिम विदाई देने हर वो शख्स मौजूद था जिसकी पीठ पर कभी न कभी उन्होंने हाथ रखकर उसका हौसला बढ़ाया था, हर वो इंसान मौजूद था जिसके सुख- दुख और पढ़े

लावणी की धमाकेदार बानगी के साथ थमा तरुण जत्रा का सफर

Last Updated:  Monday, February 11, 2019  9:52 am

इंदौर: रविवार शाम जैसे सारा शहर दशहरा मैदान पर आयोजित तरुण जत्रा में सिमट आया था। आखरी दिन होने से हर कोई जत्रा का हिस्सा बनने को लालायित था। स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन के सागर में डूबकर सभी तृप्त होना चाहते थे। जैसी उम्मीद लेकर वे आये थे वैसा ही उन्होंने पाया भी। ठंड ने भी थोड़ी दरियादिली दिखाई ।इससे जो लोग घरों में दुबके बैठे थे वे भी जत्रा का लुत्फ उठाने पहुंच गए। विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाने और पढ़े

लव- कुश के नजरिये से रामायण का मंचन

Last Updated:  Sunday, February 10, 2019  11:46 am

इंदौर: स्थानीय दशहरा मैदान पर आयोजित तरुण जत्रा को लोगों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। शहर के बाशिंदे परिवार सहित जत्रा में आकर वासंती बयारों के बीच खरीदारी, खानपान और मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं। जत्रा का दूसरा दिन रामायण महाकाव्य के नाम रहा। भगवान राम के पुत्र लव और कुश के नजरिये से पेश की गई इस पेशकश में अश्वमेघ का घोड़ा रोके जाने से लेकर माता सीता के धरती में समा जाने तक के प्रसंगों को और पढ़े

बहुउद्देशीय कला संकुल का भूमिपूजन

Last Updated:  Saturday, February 9, 2019  6:44 pm

इंदौर: एमजी रोड स्थित मराठी मिडिल स्कूल परिसर और ललित कला संस्थान की जमीन पर बहुउद्देशीय कला संकुल का का निर्माण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रॉजेक्ट के तहत बनाए जानेवाले इस संकुल का भूमिपूजन शनिवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ ने किया। तीन चरणों में बनाए जानेवाले इस संकुल का पहला चरण मराठी मिडिल स्कूल की जगह आकार लेगा। इसके तहत बेसमेंट के साथ 6 मंजिल भवन बनाया जाएगा। भूमिपूजन के बाद अपने उदबोधन और पढ़े