Category Archives: राजनीति

बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश

Last Updated:  Friday, March 11, 2022  11:32 pm

इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने राऊ विधानसभा के रिंजलाय गांव में जाकर गेंहू के खेतों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फसलों को हुए नुकसान का लिया जायजा। किसानों की परेशानी के बारे में जैसे ही सांसद शंकर लालवानी को पता चला तो वे सीधे किसानों से मिलने पहुंच गए। सांसद लालवानी ने खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान और पढ़े

बीजेपी की 29 सदस्यीय इंदौर नगर कार्यकारिणी का ऐलान

Last Updated:  Friday,   9:20 pm

इंदौर : लम्बी प्रतीक्षा और जद्दोजहद के बाद आखिर बीजेपी नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। 29 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में 11 नगर उपाध्यक्ष, 3 नगर महामंत्री, 11 नगर मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नगर कार्यकारिणी की सूची जारी की। जो लोग नगर कार्यकारिणी में लिए गए हैं उनके नाम इसप्रकार हैं:- नगर उपाध्यक्ष- अशोक चौहान दादूमुकेश मंगलनारायण पटेलपद्मा भोजेएकलव्य सिंह गौड़प्रणव मंडलप्रकाश और पढ़े

यूपी सहित 4 राज्यों में बीजेपी की बुलडोजर जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न, एकसाथ मनी होली- दिवाली

Last Updated:  Thursday, March 10, 2022  11:25 pm

इंदौर : 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की 4 राज्यों में बम्पर जीत का जश्न देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी मनाया गया। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर विजय उत्सव मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। होली और दीपावली दोनों का एक साथ नजारा यहां देखने को मिला। लाल और भगवा रंग के गुलाल से कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंगते नजर आए।जीत की खुशी में जोरदार आतिशबाजी के साथ ही ढोल-नगाड़ों की और पढ़े

यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल

Last Updated:  Thursday,   9:27 pm

नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर जीत मिली हैं। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया। यूपी में मोदी- योगी के डबल इंजन ने बीजेपी को फिर दिलाई सत्ता। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुरव गोवा में ये विधानसभा चुनाव हुए थे। उत्तरप्रदेश, देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करता है। इसके चलते सबकी निगाहें यूपी की ओर और पढ़े

बजट में सांवेर के लिए कई सड़कों और उद्वहन सिंचाई परियोजना के प्रावधान पर मंत्री सिलावट ने जताई खुशी

Last Updated:  Wednesday, March 9, 2022  11:23 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मप्र सरकार के विधानसभा में पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री चौहान के अनुभव का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्य प्रदेश आत्म-निर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि, यह बजट हर नागरिक और अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ करने वाला बजट है।इस बजट में राज्य की जनता और पढ़े

रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पढाई, दवाई और कमाई वाला है बजट- मालू

Last Updated:  Wednesday,   11:20 pm

इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू ने बजट को सर्वे भवन्तु सुखिना बताते हुए मंगल भवन अमंगल हारी कहा है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए फूलों की खेती, मत्स्य पालन, गौ पालन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, घर पहुँच पशु चिकित्सा जैसे गैर कृषि कार्यों के लिए योजना और अनुदान के प्रावधान कर किसान हितेषी सरकार की उदघोषणा की है। आधरभूत संरचना के विकास से बढ़ेंगे रोजगार। 4000 और पढ़े

झूठ से भरा, गुमराह करने वाला हकीकत से कोसो दूर है बजट- बाकलीवाल

Last Updated:  Wednesday,   11:17 pm

इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मप्र की शिवराज सरकार द्वारा पेश किया गया बजट कागजी शेर है। बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट झूठ से भरा है और गुमराह करने वाला है। सिर्फ कागजों पर पूरा बजट है।हकीकत कोसों दूर है।यह बजट प्रदेश की जनता को धोखा देने वाला बजट है। बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय नहीं। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, बेरोजगारी के आंकड़ों में दिन प्रतिदिन और पढ़े

बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए बजट में कोई कदम नहीं उठाए- विधायक शुक्ला

Last Updated:  Wednesday,   11:12 pm

इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए आगामी वित्त वर्ष के बजट को शहरी नागरिकों के लिए निराशाजनक बताया है । उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच विभिन्न वस्तुओं पर वैट टैक्स की दरें कम करके जनता को राहत देने की दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। गोवंश संरक्षण के लिए कोई प्रावधान नहीं। विधायक शुक्ला के मुताबिक हाल ही में इंदौर और भोपाल में सैकड़ों और पढ़े

सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी है बजट, हर अंचल के संतुलित विकास का रखा गया है ध्यान- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   9:07 pm

भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बताया है। सीएम शिवराज के मुताबिक इसमें प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास को ध्यान में रखा गया है। सर्वस्पर्शी इसलिए,क्योंकि इसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल, इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है। कन्या विवाह योजना पुनः प्रारम्भ होगी। सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि और पढ़े

मप्र का बजट जन भावनाओं के अनुरूप है- मूलचंदानी

Last Updated:  Wednesday,   4:32 pm

इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने विधानसभा में पेश किए गए मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2022-23 के बजट को आम जनता का बजट बताया है। इसमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की योजनाओं को और आगे बढ़ाया गया है। जन भावनाओं की आशा व आकांक्षाओं के अनुरूप यह बजट है। ये बजट केवल आय व्यय का लेखा-जोखा नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास व सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें भौतिक अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, और पढ़े