Category Archives: राजनीति

इंदौर क्षेत्र क्रमांक तीन के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी का जोशीला स्वागत

Last Updated:  Friday, October 20, 2023  9:08 pm

राजवाड़ा पर बड़ी तादाद में उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता। पिंटू ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। ये चुनाव बीजेपी और जनता के बीच है। सर्वाधिक राजस्व देने के बाद भी होती आई है क्षेत्र क्रमांक तीन की उपेक्षा। मीडियाकर्मियों से चर्चा में बोले पिंटू जोशी। इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से युवा नेता दीपक जोशी (पिंटू) को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार शाम दिल्ली से लौटने के बाद राजवाड़ा पहुंचे और पढ़े

महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार

Last Updated:  Friday,   9:06 pm

दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का कांग्रेसियों ने किया विरोध। करणी सेना भी दरबार के समर्थन में उतरी। इंदौर : कांग्रेस द्वारा मप्र में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के बाद टिकट से वंचित रहे नेता और उनके समर्थक खुलकर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। इंदौर जिले की महू सीट पर बीजेपी से कांग्रेस में आए रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और पढ़े

कांग्रेस ने 30 सीटों पर महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

Last Updated:  Friday,   9:01 pm

08 दलबदलुओं को भी बनाया प्रत्याशी। इंदौर : कांग्रेस ने मप्र में 88 प्रत्याशियों की दूसरी जारी कर दी है। इन्हें मिलाकर प्रदेश की 230 सीटों में से 229 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। केवल आमला सीट को होल्ड पर रखा है। संभवतः निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर होने के बाद उन्हें वहां से टिकट दिया जाएगा। बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए 08 नेताओं को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। इंदौर और पढ़े

बीजेपी की सरकार और निगम परिषद ने किया प्रदेश व इंदौर शहर का बंटाधार

Last Updated:  Thursday, October 19, 2023  11:44 pm

इंदौर नगर निगम 50 फीसदी कमीशनखोरी का बना अड्डा। बिना विजन के विकास ने शहर का किया सत्यानाश। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने बीजेपी शासित प्रदेश सरकार और इंदौर नगर निगम परिषद पर लगाए आरोप। इंदौर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सिंह सपरा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के जरिए मप्र की बीजेपी शासित शिवराज सरकार और बीजेपी की इंदौर नगर निगम परिषद पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि विगत 18 वर्ष और पढ़े

मध्यप्रदेश में 50 लाख नव युवा मतदाताओं का समर्थन बीजेपी को मिलेगा

Last Updated:  Thursday,   11:35 pm

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया दावा। परिवारवादी पार्टियों पर युवाओं का अहित करने का लगाया आरोप। पीएम मोदी को स्वामी विवेकानंद की तरह बताया यूथ आइकॉन। इंदौर : मप्र में 50 लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं जो पहली बार इस विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ये वो युवा हैं जिन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के विकास के मॉडल को देखा है और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं और पढ़े

बीजेपी की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया

Last Updated:  Thursday,   7:59 pm

इस बात को युवाओं तक पहुंचाएं सोशल मीडिया योद्धा। संभागीय सोशल मीडिया योद्धा सम्मेलन में बोले युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या। इंदौर : इंदौर प्रवास पर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एबी रोड स्थित निजी होटल में आयोजित संभागीय सोशल मीडिया योद्धा परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इंदौर एवं उज्जैन संभाग से आए युवा मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं से चर्चा की उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से और पढ़े

इंदौर को ऐसा एजुकेशन हब बनाएंगे की विदेशों से भी छात्र पढ़ने इंदौर आएंगे

Last Updated:  Thursday,   7:53 pm

नव युवा मतदाता सम्मेलन में बोले कैलाश विजयवर्गीय। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी सम्मेलन को किया संबोधित। कैलाश विजयवर्गीय की नेतृत्व क्षमता को बताया बेमिसाल। इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन गुरुवार को एरोड्रम रोड स्थित नरसिंह वाटिका में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ने नवयुवा मतदाताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। उपस्थित नवयुवाओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्र क्रमांक 01 से पार्टी और पढ़े

प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी करेगी हाईटेक चुनाव प्रचार

Last Updated:  Thursday,   7:49 pm

संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ। विजयवर्गीय, लालवानी और रणदिवे ने दिखाई हरी झंडी। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नए नए तरीके अपना रही है। इसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाईटेक प्रचार रथ बनाए गए हैं जो प्रदेश की हर विधानसभा में पहुंचकर बीजेपी की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे। गुरुवार को और पढ़े

वचन पत्र के वादे पूरे करने के लिए भ्रष्टाचार खत्म कर जुटाएंगे राजस्व

Last Updated:  Wednesday, October 18, 2023  12:42 pm

इंदौर में कांग्रेस का वचन पत्र जारी कर बोले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपरा और पूर्व मंत्री पटवारी। इंदौर : भोपाल के बाद इंदौर में भी कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य नेताओं ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर यह वचन पत्र जारी किया। इस अवसर पर विधायक एवं विधानसभा एक से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा ,कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल और पढ़े

वोट बैंक की खातिर हमास जैसे आतंकियों का समर्थन कर रही कांग्रेस : विजयवर्गीय

Last Updated:  Wednesday,   12:14 am

इंदौर : वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस हमास जैसे बर्बर आतंकी संगठन का समर्थन कर रही है। प्रलोभन की जो राजनीति हो रही है, वह शॉर्टकट पॉलिटिक्स है और यह देश के लिए बेहद घातक है। यह बात विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान कही। नरसिंह वाटिका में प्रबुद्धजनों को संबोधित करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभी विश्व में जो चल रहा है, उसे देखते हुए हमें और पढ़े