Category Archives: राज्य

महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले में हटाए गए दौसा एसपी

Last Updated:  Thursday, March 31, 2022  1:25 pm

इंदौर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले में गहलोत सरकार ने अब जाकर कार्रवाई की है। दौसा के एसपी अनिल बेनीवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह राजकुमार गुप्ता को एसपी बनाया गया है। सीओ शंकर मीणा को पदावनत कर दिया गया है, वहीं थाना प्रभारी अंकेश चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। संभागायुक्त को जांच सौपने के साथ एफआईआर से धारा 302 भी हटा दी गई है। मृतका और पढ़े

राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों सांसद लालवानी व कलेक्टर ने ग्रहण किया सम्मान

Last Updated:  Tuesday, March 29, 2022  3:05 pm

इंदौर : भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को पश्चिम ज़ोन में प्रथम स्थान मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह को यह अवार्ड सौंपा।पश्चिम जोन में इंदौर जिला प्रथम रहा। गुजरात के वड़ोदरा एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जल संरक्षण व पुनःशोधन के लिए मिला अवार्ड। और पढ़े

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सौगात, इंदौर से जम्मू के लिए शुरू हुई नई उड़ान

Last Updated:  Monday, March 28, 2022  8:25 pm

इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- आने की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअली की। इंदौर एयरपोर्ट पर जम्मू फ्लाइट के शुभारंभ समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रमोद टण्डन और पूर्व विधायक सुदर्शन शामिल हुए। उन्होंने श्रीमती प्रीति शर्मा को और पढ़े

इंदौर से जम्मू के लिए 28 मार्च से प्रारंभ होगी नई उड़ान

Last Updated:  Sunday, March 27, 2022  6:34 pm

इंदौर : नागरिक उड्डयन मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से इंदौर व जम्मू के बीच नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस नई उड़ान का शुभारंभ 28 मार्च 2022 को किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस नई हवाई सेवा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरु होने से धर्म प्रेमी जनता को सीधा लाभ मिलेगा। आगामी और पढ़े

11 साल पुराने मारपीट के मामले में दिग्विजय सिंह सहित 6 कांग्रेसी नेताओं को 1-1 वर्ष की सजा

Last Updated:  Saturday, March 26, 2022  9:12 pm

इंदौर : 11 वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को जिला कोर्ट ने एक- एक वर्ष की सजा और 5- 5 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। तीन अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने बाद में 25- 25 हजार रुपए के मुचलके पर दिग्विजय सिंह सहित सभी 6 दोषियों को जमानत दे दी। ये था मामला। उज्जैन में 17 जुलाई और पढ़े

शहीद हेमू कालानी की जयंती पर संसद भवन स्थित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Last Updated:  Wednesday, March 23, 2022  4:06 pm

इंदौर : अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिन पर देशभर के गणमान्य नागरिकों ने संसद भवन स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं शहीद हेमू कालानी का ये जन्मशताब्दी वर्ष भी है। उनकी जयंती पर संसद भवन में माल्यार्पण किया गया है और पढ़े

जनभागीदारी का इंदौर मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय- सीएम शिवराज

Last Updated:  Monday, March 21, 2022  11:23 pm

मेरे सपनों का शहर है इंदौर : मुझे स्वयं को इंदौरी कहने में होता है गर्व- शिवराज। मुख्यमंत्री चौहान ने किया इन्दौर के सरवटे बस स्टेंड के नवीन भवन का वर्चुअली लोकार्पण। इंदौर पब्लिक बाइसिकल योजना भी की लोकार्पित। दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का हुआ भूमि-पूजन। इंदौर : इन्दौर स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में नम्बर-वन है। आज एक और संकल्प के प्रकटीकरण का दिन है। यह सुगम, सुलभ यातायात व्यवस्था के साथ नगर में क्लीन एयर और ग्रीन मोबिलिटी का और पढ़े

आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां

Last Updated:  Saturday, March 19, 2022  1:28 pm

इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इंदौर कलेक्टर की पहल पर अब श्रम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऐसे क्षेत्रों में होटल और रेस्त्रां 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह अब उन क्षेत्रों में 24 घंटे होटल, रेस्त्रां खाेलने की अनुमति देंगे, जहां अभी आईटी पार्क, आईटी कंपनियां, बीपीओ जैसी कंपनियां नाइट और पढ़े

भूरिया के काफिले पर हमले के आरोप में कांग्रेस से बाहर किए गए महेश पटेल

Last Updated:  Saturday,   1:21 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया के काफिले पर हुए हमले के मामले को संज्ञान में लेते हुए भूरिया के विरोधी अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी व उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पटेल को पार्टी के वरि्ष्ठ नेता के साथ मारपीट की घटना के कारण छह साल के लिए निष्कासित किया गया। भगोरिया मेले में हुआ था टकराव। बता दें और पढ़े

मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी साधना सिंह के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए मुख्यमंत्री शिवराज

Last Updated:  Saturday,   12:46 am

भोपाल : प्रदेश में रंगपर्व होली ने आम और खास का फर्क मिटा दिया। राजधानी भोपाल में सत्ता के गलियारों में भी होली की धमाल मची रही। मुख्यमंत्री निवास पर होली के रंगों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह ने गुलाल और फूलों से होली खेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा और पढ़े