Category Archives: विदेश

सोलर आयरनिंग कार्ट का श्रेय प्राप्त बालिका ने दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा को ओर बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Last Updated:  Friday, November 12, 2021  4:14 pm

नई दिल्ली : तमिलनाडु की 15 वर्षीय बालिका को ‘सोलर आयरनिंग कार्ट’ के विचार के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क राइजिंग स्टार 2021 (यूएसए)’ से सम्मानित किया गया था। उसने हाल ही में संपन्न सीओपी-26 के दौरान दुनिया के स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।कुमारी विनिशा उमाशंकर, तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्‍हें उनके मोबाइल आयरनिंग कार्ट के लिए भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त निकाय, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन और पढ़े

अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Last Updated:  Thursday, September 23, 2021  11:15 pm

वाशिगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह पीएम मोदी वाशिंगटन पहुंचे, जहां पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। अमेरिका में पीएम मोदी अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई मल्टीनेशनल कंपनीज के CEO से भी मुलाकात करेंगे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ज़बरदस्त स्वागत । कोरोना संकट काल के बीच पहली बार पीएम मोदी की कोई बड़ी विदेश यात्रा हो रही है। और पढ़े

काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती विस्फोट, 12 अमेरिकी सैनिकों सहित 60 से अधिक लोगों की मौत

Last Updated:  Friday, August 27, 2021  4:14 am

काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी तक 12 अमरीकी सैनिकों समेत करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है । 15 अमरीकी सैनिक और 120 के करीब अन्य लोग घायल बताए गए हैं।बताया जाता है कि घटना के वक्त एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में अफगान नागरिक मौजूद थे। ऐसे में हताहतों की संख्या काफी बढ़ सकती है।आत्मघाती हमले के जरिए किए गए इन धमाकों का शक और पढ़े

नीरज के गोल्ड जीतते ही पदक तालिका में टॉप 50 देशों में पहुंचा भारत

Last Updated:  Saturday, August 7, 2021  7:45 pm

नई दिल्ली : भारत के लिए टोक्यो ओलिम्पिक में शनिवार का दिन बेहद उत्साहवर्धक रहा। भला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया तो जाने माने पहलवान बजरंग पूनिया ने तोक्यो ओलिंपिक के पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने कजाखस्तान के डाउलेट नियाजबेकोव को एकतरफा मैच में 8-0 से हराया।इससे पहले बजरंग पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। पूनिया अजरबैजान के पहलवान हाजी और पढ़े

टोक्यो ओलिम्पिक : भारत के नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,भाला फेंक में जीता गोल्ड मैडल

Last Updated:  Saturday,   6:17 pm

टोक्यो ओलिम्पिक : जो उम्मीद भाला फेंक में नीरज चोपड़ा से लगाई जा रही थीं, उनपर खरा उतरते हुए नीरज ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर भारत के लिए गोल्ड जीत लिया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत का यह पहला गोल्ड है। इसके पूर्व भारत का कोई भी एथलीट इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है।इसके पूर्व 2008 में बीजिंग ओलिम्पिक में अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में भारत को गोल्ड मैडल दिलाया था।नीरज की और पढ़े

टोक्यो ओलिम्पिक : शानदार खेल के बावजूद महिला हॉकी के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय टीम

Last Updated:  Wednesday, August 4, 2021  6:54 pm

नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 2-1 से हार गई। अर्जेंटीना जैसी ताकतवर और तेजतर्रार टीम का भारतीय शेरनियों ने पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला। हालांकि कांस्य पदक की उम्मीद अभी बाकी है। शुरुआत में ही दाग दिया था गोल। भारतीय महिला टीम ने पहले डेढ़ मिनट में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी। गुरजीत और पढ़े

टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का खाता खुला, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

Last Updated:  Saturday, July 24, 2021  3:40 pm

नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का पदकों का खाता कुल गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मणिपुर की चानू ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा, कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक चीन की होऊ झिऊई ने जीता। उन्होंने कुल 210 किग्रा वजन उठाया। 21 साल पहले मल्लेश्वरी ने जीता था कास्य पदक। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 21 और पढ़े

भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिले दो एमआरएच हेलीकॉप्टर, कुल 24 हेलीकॉप्टर की होगी खरीद

Last Updated:  Saturday, July 17, 2021  11:22 pm

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी नौसेना से अपने एमएच-60आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (एमआरएच) के पहले दो हेलिकॉप्टर प्राप्त किए। समारोह में इन हेलीकॉप्टरों का अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से स्थानांतरण किया गया, जिनको अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया। समारोह में अमेरिकी नौसेना के वाइस एडमिरल केनेथ व्हाइटसेल, कमांडर नेवल एयर फोर्सेज़ और वाइस एडमिरल रवनीत सिंह, और पढ़े

फिलीपींस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 सैनिकों की मौत

Last Updated:  Sunday, July 4, 2021  8:03 pm

नई दिल्ली : रविवार को फिलीपींस में सैन्य विमान क्रेश होने से करीब 17 सैनिकों की मौत हो गई। 40 सैनिकों को बचा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। 92 सैनिक थे विमान में सवार। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सी- 130 विमान में 92 सैनिक सवार थे। कागायन डी ओरो सिटी से विमान ने उड़ान भरी थी। सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर लेंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। विमान और पढ़े

रोजगार, शिक्षा व खेलों में विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण का होगा विशेष इंतजाम

Last Updated:  Monday, June 14, 2021  9:23 am

इंदौर : नगर निगम के प्रभारी आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कलेक्टर इंदौर द्वारा शैक्षणिक, रोजगार, खेल के उद्देश्य विदेश यात्रा करने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और व्यक्तियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्रथम डोज के 28 दिन के बाद तथा 84 दिन के पहले लगाए जाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।प्रभारी आयुक्त सोनी ने बताया कि विद्यार्थी, खिलाड़ी, रोजगार हेतु जाने वाले व्यक्ति जो विदेश यात्रा के लिए जा रहे हैं, उन्हें कोविशील्ड की द्वितीय डोज और पढ़े