Category Archives: शहर

देवी अहिल्या विमानतल की तीन किमी की परिधि में नहीं उड़ सकेंगे ड्रोन

Last Updated:  Thursday, February 8, 2024  8:26 pm

पैराग्लाइडर, हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर भी लगाया गया प्रतिबंध। इन्दौर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 फरवरी को इंदौर आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस आयुक्त इन्दौर नगरीय ने धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत आदेश जारी कर विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी एवं संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल, इंदौर के 03 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन/पैराग्लाइडर/हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और पढ़े

इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील

Last Updated:  Thursday,   3:54 pm

इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा पटाखा फैक्ट्री/गोदामों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान लायसेंस की वैधानिकता, सुरक्षा के मापदण्डों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों को सील किया गया। उक्त संस्थानों के संचालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। डॉ. अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि एसडीओपी एवं थाना प्रभारी और पढ़े

एमआईसी की बैठक में करोड़ों के विकास कायों को दी गई स्वीकृति

Last Updated:  Wednesday, February 7, 2024  11:47 pm

एरोड्रम से छोटा बांगडदा तक 100 फीट रोड का होगा निर्माण। 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर स्थापना पर प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित। निगम में पहली बार लेखा अनुदान किया स्वीकृत। बैठक में पारित किए गए कई प्रस्ताव। हरदा में हुई दुखद घटना पर बैठक में संवेदना व्यक्त की गई। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक महापौर सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, महापौर और पढ़े

महापौर ने हर घर सोलर के तहत सौर मित्र अभियान का किया शुभारंभ

Last Updated:  Wednesday,   1:05 pm

जनभागीदारी से इंदौर को बनाएगे सोलर सिटी- महापौर। वार्ड अंतर्गत होगी सौर मित्र प्रतियोगिता। सर्वप्रथम वार्ड को सोलर सिस्टम से जोडने पर होगे क्रमशः 51, 25 एवं 10 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य। शहर की प्रथम सोलर सिस्टमयुक्त कॉलोनी में होंगे 10 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य। जोन क्षेत्र में अधिक से अधिक सोलर सिस्टम लगाने वाले जोनल अधिकारी का होगा सम्मान। महापौर ने हरदा में हुई दु:खद घटना के प्रति प्रकट की शोक संवेदना। इंदौर : शहर को सोलर और पढ़े

शासकीय जमीन पर बने 64 अवैध निर्माण किए धराशायी

Last Updated:  Wednesday,   12:57 pm

करोड़ों रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन की गई अतिक्रमण मुक्त। इन्दौर : मंगलवार को जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए 64 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस कार्रवाई में 8 करोड़ 65 लाख रूपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। एसडीएम ओमनारायण बड़कुल ने बताया कि नूरानी कॉलोनी,खिजरा पार्क तथा एयरपोर्ट की दीवार के पास लक्ष्मी नगर में ये अवैध निर्माण हटाए गए। इस और पढ़े

अखाद्य रंग मिलाकर हानिकारक सौंफ बनाने वाले कारोबारी की फैक्ट्री की गई ध्वस्त

Last Updated:  Wednesday,   12:47 pm

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। इंदौर : अखाद्य रंग मिलाकर असुरक्षित सौंफ बनाने वाले व्यापारी की फैक्ट्री को जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में राऊ एसडीएम, तहसीलदार एवं पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अखाद्य रंग मिलाकर सौंफ बनाने वाली नावदापंथ, धार रोड स्थित फर्म अरिहंत ट्रेडर्स, प्रोपराइटर कमल बाफना के अवैध निर्माण सौंफ फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया। बता दें कि पिछले दिनों उक्त व्यापारी के विरुद्ध और पढ़े

इंदौर जिले में पांच पटाखा फैक्ट्री और गोडाउन किए गए सील

Last Updated:  Tuesday, February 6, 2024  10:51 pm

सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं करने पर राऊ और महू क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री और गोदामों पर की गई बड़ी कार्रवाई। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों कर रहे हैं निरीक्षण। इंदौर : हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने- अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण और पढ़े

मंत्री सिलावट ने हरदा हादसे के घायलों से एमवाय अस्पताल में की मुलाकात

Last Updated:  Tuesday,   10:42 pm

घायलों की पूछी कुशलक्षेम, समुचित इलाज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश। इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार शाम महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल पहुँचे और हरदा की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों से मुलाक़ात की। उन्होंने घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।बता दें कि हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे के पांच घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया है। मंत्री सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पढ़े

हरदा की घटना में घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में किए गए व्यापक प्रबंध

Last Updated:  Tuesday,   3:19 pm

इंदौर से हरदा भेजी गई कई एंबुलेंस। हरदा में पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में कई लोग हुए हैं घायल। इंदौर : हरदा की घटना को देखते हुए घायलों के इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रहीं हैं। अस्पताल की बर्न यूनिट में बेड, डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ सहित इलाज के सभी संसाधनृ अतिरिक्त रूप से जुटाए गए हैं। इंदौर से भेजी गई एंबुलेस एमवाय अस्पताल पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि और पढ़े

रेल बजट में रतलाम मंडल से जुड़ी परियोजनाओं के लिए तीन हजार करोड़ से अधिक राशि आवंटित

Last Updated:  Monday, February 5, 2024  9:16 pm

इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मिलने से काम में आएगी तेजी। इंदौर : वर्ष 2024-2025 के लिए बजट में रेलवे को आवंटित राशि की घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव द्वारा वीडियो लिंक के माध्‍यम से की गई । इसमें पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की विभिन्‍न परियोजनाओं जैसे नई रेल लाइन, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन सहित अन्‍य परियोजनाओं के लिए खासी राशि आवंटित की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के लिए और पढ़े