Category Archives: शहर

राजा बख्तावर सिंह के प्रतिमा स्थल को विकसित कर बनाया जाएगा पर्यटन स्थल

Last Updated:  Monday, June 26, 2023  11:46 pm

पर्यटन मंत्री व महापौर ने महाराव राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण। प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण व विकास कार्यो के संबंध में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश। इंदौर : पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर व महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा एमवाय अस्पताल क्वार्टर परिसर स्थित महाराव राजा बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल पर सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नेता बाबुसिंह रघुवंशी, क्षेत्रीय पार्षद पंखुडी जैन और पढ़े

सप्ताह में छह दिन चलेगी इंदौर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन

Last Updated:  Monday,   8:11 pm

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दिखाएंगे हरी झंडी। 28 जून से होगा ट्रेन का नियमित संचालन। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हुई ट्रेन की बुकिंग। अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी ज्यादा है वंदे भारत का किराया। इंदौर : नए जमाने की अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित वंदे भारत ट्रेन की सौगात इंदौर को भी मिलने जा रही है। हालांकि किराया ज्यादा होने से यह ट्रेन कितनी सफल हो पाएगी, कहा नहीं जा सकता। मंगलवार को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री। और पढ़े

अवंतिका एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में बारिश का पानी रिसने से यात्री हुए परेशान

Last Updated:  Monday,   8:09 pm

पानी के रिसाव का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया रेल प्रशासन। बारिश का पानी रिसने की शिकायत आने पर बदले गए एसी कोच : रेलवे पीआरओ इंदौर : रेलवे में अव्यवस्था और लापरवाही के दृश्य समय – समय पर सामने आते रहे हैं। इंदौर से चलने वाली ट्रेनों का मेंटेनेंस आमतौर पर इंदौर में ही होता है। बावजूद इसके, यात्रियों को पूरे पैसे चुकाकर भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ताजा मामला इंदौर – मुंबई – इंदौर और पढ़े

शराब पीकर ड्यूटी कर रहा रेलवे कर्मचारी निलंबित

Last Updated:  Monday,   5:33 pm

इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार स्थित टिकट काउंटर पर दे रहा था ड्यूटी। यात्रियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इंदौर : रेलवे के टिकट काउंटर पर नशा करके बैठे कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 का है मामला। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने इस बात की और पढ़े

इंदौर – भोपाल सहित पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated:  Monday,   12:08 am

27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार, 27 जून, 2023 को रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशन से भारत की स्वदेशी रूप से विकसित सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के बेड़े को भौतिक और वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे जिनमें रानी कमलापति-इंदौर, रानी कमलापति-जबलपुर, रांची-पटना, मडगांव-मुंबई सीएसएमटी और धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम रेलवे, रानी कमलापति और इंदौर स्टेशन के बीच और पढ़े

बीजेपी युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस

Last Updated:  Monday,   12:00 am

वाहन रैली निकालकर जताया विरोध। इंदौर : भाजपा युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में रविवार को काला दिवस मनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आपातकाल लगाया था। उस दौरान मीडिया पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी और विपक्ष के नेताओं सहित हजारों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया था। इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर ने रविवार, 25 जून को काला दिवस मनाया। निकाली भव्य वाहन रैली। युवा मोर्चा ने इस अवसर पर और पढ़े

भेड़िए झुंड बनाकर भी शेर का शिकार नहीं कर सकते

Last Updated:  Saturday, June 24, 2023  11:43 pm

विपक्षी नेताओं की पटना बैठक को लेकर तंज कसते हुए बोली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में जनसभा को किया संबोधित। बास्केटबॉल कॉन्प्लेक्स में आयोजित जनसभा में बोली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इंदौर प्रवास के दौरान रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल और पढ़े

प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Last Updated:  Saturday,   9:25 pm

गांधी परिवार और राहुल गांधी पर बिना नाम लिए साधा निशाना। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी नें बुद्धिजीवियों को संबोधित कर किया संवाद। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार 24 जून को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुई। उन्होंने एबी रोड स्थित होटल श्रीमाया सेलिब्रिटी में और पढ़े

पिपल्याहाना ब्रिज के नीचे निर्मित खेल परिसर का आईडीए अध्यक्ष ने किया अवलोकन

Last Updated:  Saturday,   12:52 am

खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट व फुटबॉल खेलने का उठाया लुत्फ। इंदौर : आईडीए द्वारा बनाए गए पिपलियाहाना फ्लायओवर के निचले हिस्सों में खेल गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।आईडीए द्वारा फ्लाय ओवर के निचले हिस्सों में निर्मित इस “खेल परिसर “ में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने पहुँच कर, वहां खेलने आ रहे युवाओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने युवाओं के साथ क्रिकेट व फूटबाल खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य और पढ़े

वार्ड 41 में वीर सावरकर उद्यान का लोकार्पण

Last Updated:  Saturday,   12:49 am

इंदौर : वार्ड 41 के रहवासियों को गार्डन की सौगात मिली है। यह उद्यान वीर सावरकर के नाम पर लोकार्पित हुआ। गार्डन के लोकार्पण अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन,आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव अतिथि के बतौर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीजेपी शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ,विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत,नन्दकिशोर पहाड़िया,नानूराम कुमावत,क्षेत्रीय पार्षद प्रणव मंडल,पार्षद राजीव जैन, परसराम वर्मा,डॉ.प्रवीण जड़िया,अनिल गोहर,पुष्पेंद्र पाटीदार,मंडल अध्यक्ष दीपेश,प्रदीप नायर उपस्थित थे।