Category Archives: शहर

नेपाल में लागू करेंगे बायो सीएनजी का इंदौर मॉडल

Last Updated:  Saturday, June 3, 2023  12:19 pm

जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाले प्लांट का अवलोकन करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने दिखाई रुचि। इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता संबंधी प्रबंधन के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने जैविक अपशिष्ट से बायो सीएनजी बनाने वाले एशिया के सबसे बड़े और देश में अपनी तरह के पहले व अनूठे प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट का लोकार्पण फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र और पढ़े

चिंता मत करो बहन, तुम्हारा भाई अभी जिंदा है

Last Updated:  Friday, June 2, 2023  9:09 pm

राजनगर निवासी ममता पगारे को ये कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिया दिलासा। मुख्यमंत्री के आगमन पर अपने दिवंगत भाई की याद में भावुक हो गई थी ममता। इंदौर : शुक्रवार को कालानी नगर के पास राजनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे तो यहाँ एक अलग ही नज़ारा था। लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करने यहाँ पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए बहन- बेटियों ने अपने घरों को ऐसा सजाया जैसे कोई सगा भाई घर आ रहा और पढ़े

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत

Last Updated:  Friday,   5:08 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी। लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड। इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ शुक्रवार को इंदौर पहुँचे । विमान तल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की और भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और अन्य नेताओं ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ का स्वागत किया। लोक नर्तक दलों ने पेश किए और पढ़े

इंदौर से उज्जैन आवागमन के दौरान भी नेपाल के पीएम का आत्मीय अभिनंदन

Last Updated:  Friday,   4:47 pm

उज्जैन रोड पर जगह – जगह गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से किया गया ‘प्रचंड’ स्वागत इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का इंदौर से उज्जैन जाते और वापस इंदौर आते समय कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्कूल – कॉलेज के विद्यार्थियों और नागरिकों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही भारत व नेपाल के झंडे लहराकर श्री प्रचंड का भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया। इंदौर से उज्जैन जाते वक्त और पढ़े

छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Friday,   12:56 pm

इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वें वर्ष के अवसर पर शुक्रवार (2 जून 2023) को शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और घोष वंदन हुआ। पुष्पांजलि अर्पित करनेवालों में हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस उमेश माहेश्वरी, सचिन बघेल व अन्य सदस्य शामिल थे।समिति के संयोजक सचिन बघेल ने अपने संबोधन और पढ़े

इंदौर को मिली एक और ट्रेन की सौगात

Last Updated:  Friday,   12:51 pm

सांसद लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अब सप्ताह में चार दिन मिल सकेगी हरिद्वार, देहरादून के लिए ट्रेन । इंदौर : नई दिल्ली, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त ट्रेन की सौगात मिल गई है। गाड़ी संख्या 14309/14310 उज्जैन – देहरादून ट्रेन का विस्तार इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक कर दिया गया है। गुरुवार शाम सांसद शंकर लालवानी ने इस ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और पढ़े

उज्जैन – देहरादून ट्रेन का इंदौर तक विस्तार, सप्ताह में दो दिन चलेगी

Last Updated:  Thursday, June 1, 2023  4:58 pm

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधि आज शाम 6.40 बजे दिखाएंगे हरी झंडी। इंदौर : गाड़ी संख्या 14309/14310 उज्जैन – देहरादून – उज्जैन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार इंदौर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से प्रति बुधवार और गुरुवार को रवाना होगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि आज (1जून 2023) शाम 6.40 बजे सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक संजय शुक्ला और पढ़े

स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्रांड है, इसे हर कीमत पर बनाए रखें..

Last Updated:  Thursday,   12:40 am

दुष्टों का दमन और सज्जनों का उद्धार राजधर्म है – अपराधियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री चौहान लोकमाता अहिल्या बाई के जन्मदिवस पर उत्साह और उल्लास से मनाया गया इन्दौर गौरव दिवस। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य कार्यक्रम। ख्यात गायिका सुनिधि चौहान ने पेश किए सुमधुर गीत। विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को दिया गया इंदौर गौरव सम्मान। इंदौर : लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिवस आस्था और उल्लास के साथ गौरव और पढ़े

तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली

Last Updated:  Wednesday, May 31, 2023  7:23 pm

लोगों को तंबाकू के सेवन से होनेवाले नुकसान के प्रति किया गया जागरूक। इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा बुधवार 31 मई 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंदौर के नागरिकों को तंबाकू के विषैले, कैंसर कारक एवं घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की इस रैली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के टोबेको निषेध समिति के चेयरमैन डॉ दिलीप आचार्य, और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया मां अहिल्या का जन्मोत्सव

Last Updated:  Wednesday,   7:20 pm

108 भजन मंडलियों और 85 बैंड ने पेश की सुरीली प्रस्तुतियां। भगवान शिव का जल से अभिषेक किया गया। मंत्री उषा ठाकुर ने भजनों की धुन के साथ की परिक्रमा। इंदौर : प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का जन्मदिन इंदौर गौरव दिवस रूप में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सुबह राजबाडा पहुंचकर माता अहिल्या की और पढ़े