Category Archives: शहर

आईडीए के मंच पर आईटी, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को लेकर हुआ सार्थक संवाद

Last Updated:  Wednesday, May 31, 2023  12:45 am

स्टार्टअप एवं आई.टी. कानक्लेव का हुआ सफल आयोजन। इंदौर : गौरव दिवस सप्ताह के तहत इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को स्टार्टअप एवं आई.टी.गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन ब्रिलियन्ट कनवेन्शन सेन्टर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उषा ठाकुर,मंत्री, म.प्र. शासन थी। आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मप्र युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे,सांसद शंकर ललवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया,एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाडिया व राजेश उदावत,समाजसेवी माला ठाकुर एवं मुख्य और पढ़े

हेलमेट लगाने वालों को दिए चॉकलेट, बिना हेलमेट वालों को दी समझाइश

Last Updated:  Tuesday, May 30, 2023  11:10 pm

हेलमेट जागरूकता रोको-टोको अभियान के आठवां सप्ताह में गुमास्ता नगर पहुची यातायात प्रबंधन पुलिस। रहवासी संघ पदाधिकारी, पार्षद, सहित वरिष्ठजन और रहवासियों ने वाहन चालकों से हेलमेट धारण करने का किया अनुरोध। इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की विभिन्न टीमों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने हेतु रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को “यातायात प्रबंधन जोन-1” के गुमास्ता नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। एसीपी और पढ़े

हर उम्र के लोगों ने लगाई सेहत की दौड़

Last Updated:  Tuesday,   8:33 pm

इन्दौर महोत्सव के तहत ‘इंदौर गौरव रन’ का आयोजन। इंदौर : इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के तहत मंगलवार को सेहत के प्रति अलख जगाने के लिए इंदौर गौरव रन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा संयुक्त रूप से यह दौड़ आयोजित की गई। मंगलवार सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुई यह दौड़ शिवाजी वाटिका चौराहा, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, गीता भवन चौराहा, और पलासिया होते हुए पुनः और पढ़े

प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए आपदा प्रबंधन के आयामों पर डाला जा रहा प्रकाश

Last Updated:  Tuesday,   8:21 pm

आपदा प्रबंधन पर दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण एसजीएसआईटीएस व डीएमआई का संयुक्त आयोजन। इंदौर : गोविंदराम सेक्सेरिया तकनीकि और विज्ञान संस्थान एवम मध्य प्रदेश शासन डिसास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट होम डिपार्टमेंट द्वारा अर्थक्वैक रेसिस्टेंस कांस्ट्रक्शंन पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। आयोजन में मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के इंजीनियर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ में एसजीएसआईटीएस सिविल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना तारे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अर्थक्वैक रेसिस्टेंस कांस्ट्रक्शंन और पढ़े

इंदौर गौरव दिवस के तहत संपन्न हुआ रक्तदान का महाअभियान

Last Updated:  Monday, May 29, 2023  8:37 pm

औद्योगिक संगठनों,व्यापारिक एवं व्यवसायिक संस्थाओं,शैक्षणिक संस्थानों,सामाजिक और धार्मिक संगठनों,स्वयं सेवी संस्थाओं ने जताई अभियान में भागीदारी। उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वेच्छा से हजारों लोगों ने किया रक्तदान। इंदौर : इंदौर गौरव महोत्सव के तहत इंदौर में मानव जीवन की रक्षा के ध्येय को लेकर रक्तदान का महाअभियान चलाया गया। समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जन आंदोलन के रूप में संपन्न हुआ। इस अभियान में विद्यार्थियों से लेकर समाजसेवी,अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति आदि ने और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में व्यावसायिकता हो रही हावी..!

Last Updated:  Monday,   7:37 pm

रसीद कटाने वालों को आम श्रद्धालुओं पर दी जा रही वरीयता। बाहर से आई श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी। इंदौर : खजराना गणेश मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। केवल इंदौर व मप्र ही नहीं देशभर से श्रद्धालु खजराना गणेश के दर्शन – पूजन के लिए आते हैं। केवल प्रथम पूज्य गणेश ही नहीं मां दुर्गा, शिव – पार्वती, माता महालक्ष्मी सहित अन्य देवी – देवता भी यहां विराजित हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां ईश्वर के सभी और पढ़े

कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी

Last Updated:  Sunday, May 28, 2023  7:10 pm

कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान। इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार को इंदौर में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू और झोले लेकर सफाई की। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित सभी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी सुबह 7 बजे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। तमाम और पढ़े

बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सहित अन्य नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Last Updated:  Sunday,   6:57 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित मन की बात का 101 वा कार्यक्रम रविवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी सुनने वालों में शामिल थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ,कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र सिंह गौतम, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, और पढ़े

वीर सावरकर की 140 वी जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   3:50 pm

11 स्थानों से निकली वाहन रैली में सैंकड़ों लोग हुए शामिल। इंदौर : स्वात्यंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर की 140 वीं जयंती जोश और उत्साह के साथ मनाई गई । शहर के 11 स्थानों से एक साथ सुबह 7.30 बजे वाहन रैली निकाली गई जिसमे सैंकड़ों लोग शामिल हो कर रेसकोर्स रोड स्थित सावरकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे । यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उद्बोधन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। सावरकर जयंती आयोजन समिति के वैभव ठाकुर और पढ़े

फूटी कोठी फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक पेड़ों का किया जा रहा प्रत्यारोपण

Last Updated:  Sunday,   3:33 pm

इंदौर :आईडीए द्वारा प्रस्तावित संत सेवालाल (फूटी कोठी) फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है निर्माण में लगभग 381 वृक्षों को प्रत्यारोपित या छटाई किए जाने का लक्ष्य है। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि हटाए जाने वाले वृक्षों को प्रत्यारोपित किया जा रहा है।भारतीय संस्कृति की उच्च परंपराओं जिसमें वृक्ष में भगवान का वास होता है, यह मानकर वृक्षों की पूजा की जाती है। पर्यावरण का संरक्षण किया जाना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस भावना को और पढ़े