हंसदास मठ पर झूला झूले बाल-गोपाल, किया नौकाविहार..

  
Last Updated:  August 12, 2020 " 07:10 pm"

इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान लड्डू गोपाल ने झूला झूला और नौकाविहार भी किया। इस अवसर पर मठ परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फव्वारों से सजावट की गई थी। मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास के सान्निध्य में अभिषेक-पूजन एवं तुलसी अर्चन के बाद गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। कृष्ण के शालिग्राम स्वरूप को पंचामृत से स्नान-अभिषेक कराया गया। भगवान को मिष्ठान्न एवं फलों का भोग समर्पित किया गया। पं. पवन शर्मा ने बताया कि लड्डू गोपाल को मथुरा से लाई गई नई पोषाक भी पहनाई गई। मठ पर विराजित भगवान के विभिन्न स्वरूपों रणछोड़जी, टीकमजी एवं पद्मनाभ का अभिषेक-पूजन रात 10 बजे से ही शुरू हो गया था। इन सभी उत्सवों का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया गया। जिला प्रशासन के आदेश पर मंदिर में भक्तों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। रात ठीक 12 बजे जन्म आरती के बाद पंचामृत एवं पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार लोहारपट्टी स्थित खाड़ी के मंदिर में भगवान कल्याणजी का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। रणछोड़ महल में अभिषेक-पूजन के बाद जन्मोत्सव मनाया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *