इंदौर : डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 6 बदमाशों को क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपियों की आर.टी.ओ. रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना थी।उनके कब्जे से एक कुल्हाडी, एक तलवार, दो चाकू, एक पेचकस, एक लोहे की टॉमी, दो गैस सिलेण्डर , एक गैंस कटर एवं स्प्रे बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य थाना क्षेत्रो से चोरी किए 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
ये हैं पकड़े गए डकैत गिरोह के सदस्य।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. रामकृष्ण पिता सेवकराम पंवार नि. 127 अमर पैलेस कॉलोनी इंदौर 2. विनय पिता रमेशचंद्र आर्य नि. 141 गली नम्बर 04 मुसाखेडी इंदौर 3. विनोद पिता ब्रजेश गर्ग नि. ग्राम ढोगर पोस्ट मनावर जिला धार 4. सोनू पिता ब्रजमोहन मीणा नि. ग्राम ढोंगरा पोस्ट सेमरी हरिचंद जिला होशंगाबाद 5. गणेश सूर्यवंशी पिता दिनेश सूर्यवंशी नि. महादेव नगर इंदौर 6. उज्ज्वल पिता महेन्द्र पिपलाजे नि. 95 अमर पैलेस ए राजेन्द्र नगर इंदौर होना बताए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आर. टी. ओ. रोड स्थित आर. के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने को योजना बनाई जाना कबूला। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 399,402,25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण पर पूर्व में भी मारपीट, एनडीपीएस , जुआ , अवैध हथियार से संबंधित अपराध पंजीबध्द है।
Related Posts
June 20, 2025 विपक्ष की आवाज दबा रही मोदी सरकार : औजला
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में अमृतसर सासंद गुरजीत सिंह औजला।
कोई […]
February 18, 2024 हॉस्टलों से मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
चुराया गया मोबाइल व लेपटॉप (कीमत एक लाख रुपए।) बरामद।
इंदौर : 10 दिन पूर्व खण्डवा […]
August 3, 2023 एमडी ड्रग्स और कोकीन के साथ पकड़ाया मादक पदार्थों का तस्कर
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना अन्नपूर्णा की संयुक्त कार्रवाई […]
February 21, 2019 कुम्भ का पुण्यलाभ लेने प्रयागराज रवाना हुआ पत्रकारों का दल इंदौर: यूपी के प्रयागराज में चल रहे भक्ति और अध्यात्म के महाकुंभ का हिस्सा बनकर […]
June 15, 2021 इंदौर की धरोहर लालबाग के पुराने वैभव को लौटाएगी प्रदेश सरकार, सीएम ने सिलावट को दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर की धरोहर लालबाग के गौरव और […]
September 20, 2020 50 बेड का पूरा अस्पताल कोरोना के मरीजों को समर्पित इंदौर : कोरोना संक्रमण से उपजे संकट काल में जहां ज्यादातर निजी अस्पताल लूट के अड्डे बनें […]
May 2, 2021 मोघे ने निमाड़ में कोरोना से उपजे हालात का लिया जायजा, पहली स्टेज में जांच करवाकर इलाज शुरू करने की दी सलाह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने निमाड़ का […]