Category Archives: कला-संस्कृति

पंचम निषाद का रजत जयंती संगीत समारोह 25 फरवरी से

Last Updated:  Wednesday, February 16, 2022  9:24 pm

इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था ‘पंचम निषाद’अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह मना रही हैं। 25 से 27 फरवरी तक होने जा रहा यह समारोह संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, इंडो थाई सिक्युरिटीज लि. और इन्दौर प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह समारोह पं सी आर व्यास और विदुषी गिरीजादेवी को समर्पित है। इन हस्तियों का होगा सम्मान। समारोह में पंचम निषाद को आगे बढ़ाने में मदद करने और पढ़े

16 फरवरी से प्रारंभ होगी संस्कार भारती की अभिनय पाठशाला

Last Updated:  Tuesday, February 15, 2022  1:11 am

इंदौर : संस्कार भारती द्वारा 25 दिवसीय “अभिनय की पाठशाला” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर अभिनय, निर्देशन ,संगीत एवं वेशभूषा की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नाट्य विधा प्रमुख किरण शानी और संस्कार भारती की अध्यक्ष अर्चना चितले ने बताया कि रंगकर्म व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट माध्यम है। अभिनय कला साधारण से असाधारण होने की यात्रा है। ‘अनंत में स्वयं की खोज है’  इसलिए पाठशाला में अभिनय और उससे जुड़े सभी विषयों के हर पहलू से और पढ़े

सृष्टि के सबसे मधुर स्वर को अर्पित किए गए शब्द- स्वर सुमन

Last Updated:  Monday, February 14, 2022  11:06 pm

इंदौर : लता मंगेशकर ने 70 बरस तक अपने गीतों के जरिए लोगों को आंदोलित किया। उन्होंने कौन क्या कहता है इसकी कभी परवाह नहीं की। उनका लक्ष्य केवल संगीत की साधना थी। पीएम मोदी ने जब लताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तो ऐसा लगा जैसे पूरे देश ने लता दीदी के प्रति सम्मान प्रकट किया है। उन्होंने अपने गीतों के जरिए हिंदी की भी खूब सेवा की। ये बात स्व. लता मंगेशकर को नमन करते हुए संस्कृतिकर्मी और पढ़े

‘वसंत’ के स्वागत में सजाई गई गायन- वादन की महफ़िल

Last Updated:  Monday,   11:00 pm

इंदौर : कोरोना प्रतिबंध हटाए जाने का लाभ ये हुआ है कि अब कला- संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला फिर से परवान चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में संस्था पंचम निषाद ने ‘स्वर प्रवाह’ के तहत इंदौर प्रेस क्लब के सहयोग से शास्त्रीय संगीत की महफ़िल सजाई। प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस प्रातःकालीन महफ़िल को नाम दिया गया था ‘स्वागत वसंत’ वासंती माहौल को और खुशगवार बनाने के लिए कार्यक्रम में पधारे थे ख्यात तबला नवाज उस्ताद और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब ने इंदौर की बेटी लता दीदी को पेश की स्वरांजलि

Last Updated:  Sunday, February 13, 2022  8:34 pm

इंदौर : कुदरत का नूर, कालजयी गायिका लता मंगेशकर भले ही लौकिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं पर गीत- संगीत का जो साम्राज्य वे हमारे लिए छोड़ गईं हैं, वो इतना विशाल है कि वर्तमान और आनेवाली कई पीढियां उनके गीतों में सुकून का अहसास करती रहेंगी। वाकई वो एक दिव्यात्मा थीं, उनके जैसा न कोई है और न होगा। इंदौर की बेटी होने से इंदौर वासियों का लताजी से विशेष लगाव था। यही कारण है कि उनकी और पढ़े

इंदौर की श्रेया ने जीता मिस इंडिया- 2021 का ताज, मिसेज इंडिया में हरनीत रहीं फर्स्ट रनरअप

Last Updated:  Sunday,   6:48 pm

इंदौर : ग्लेमॉंन और फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट के बैनर तले हाल ही में गोआ में मिस और मिसेज इंडिया-2021 का आयोजन किया गया था। इस कांटेस्ट में इंदौर को दोहरी सफलता हासिल हुई। इंदौर की श्रेया ओझा ने अपने सौंदर्य, बौद्धिक कौशल और वाकपटुता के जरिए तमाम प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया-2021 का ताज अपने नाम कर लिया। मिसेज इंडिया के खिताब से इंदौर की हरनीत छाबड़ा एक कदम पीछे रह गई। वे फर्स्ट रनरअप रहीं। श्रेया और और पढ़े

पश्चिम क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं ने लताजी को पेश की आदरांजलि

Last Updated:  Sunday,   6:41 pm

इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर अद्वितीय गायिका थीं। उनके गले मे साक्षात सरस्वती का वास था, यही कारण है कि उनका गया हर गीत सधे सुर के साथ शास्त्रीयता का पुट भी लिए होते थे। उनका स्वर कोमल और विविधता लिए था, यही कारण है कि उन्होंने छोटे बच्चे के लिए अपनी आवाज दी तो युवा नायिका के लिए भी, उन्होंने भजन भी पूर्ण भक्ति भाव से गाए। देश भक्ति गीत गा कर तो वे सदा के लिए अमर और पढ़े

कृष्णकुमार अष्ठाना और कृष्णा अग्निहोत्री हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे

Last Updated:  Saturday, February 12, 2022  1:53 pm

इंदौर : हिन्दी के प्रचार – प्रसार हेतु प्रतिबद्ध ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ द्वारा प्रतिवर्ष दो हिन्दी साधकों को ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ से विभूषित किया जाता है। इसी कड़ी में वर्ष 2022 के लिए हिन्दी की सुप्रसिद्ध लेखिका कृष्णा अग्निहोत्री एवं तीन दशक से देवपुत्र के प्रधान संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किए जाने का निश्चय किया गया है। फ़रवरी माह में ही इन्हें एक समारोह में इस अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। और पढ़े

सुर साम्राज्ञी को इंदौर की सुरीली गायिकाओं ने पेश की स्वरांजलि

Last Updated:  Thursday, February 10, 2022  5:35 pm

लता दीदी को इंदौर न ला पाने का अफसोस हमेशा रहेगा- कैलाश विजयवर्गीय “आप अक्षरों की तरह अक्षर,स्वरों की तरह शाश्वत और आत्मा की तरह अजर- अमर रहेंगी। ” ये शब्द उन भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जो सुरों की देवी लता मंगेशकर के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल से निकलती है। देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद लता मंगेशकर ही वो शख्सियत है जिन्होंने देश और दुनिया में इंदौर के नाम को स्थापित किया। आज हम इंदौरी गर्व से कहते हैं और पढ़े

दीप रोशन करने के साथ इंदौर की बेटी को दी गयी सुरमयी श्रद्धांजलि

Last Updated:  Tuesday, February 8, 2022  3:04 pm

इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अग्रणी समाचार पत्र नईदुनिया के बैनर तले रखी गई इस सभा में जनप्रतिनिधि, धार्मिक- आध्यात्मिक सन्त- महात्मा, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, संगीत व अन्य विधाओं से जुड़े कलाकार, वकील, पत्रकार, खिलाड़ी और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। स्व. लता मंगेशकर का बड़ा होर्डिंग यहां लगाया गया और पढ़े