Category Archives: राजनीति

जन्मदिन पर कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई 200 ऑक्सीजन मशीन

Last Updated:  Saturday, May 15, 2021  3:09 pm

इंदौर : भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्सर ऐसे काम करते हैं, जिनका लाभ समाज के बड़े तबके को होता है। शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर उन्होंने दो बड़े काम किए पहला नंदानगर स्थित बन्द पड़े ईएसआई टीबी अस्पताल को कोविड सेंटर में तब्दील करने की पहल करना और दूसरा 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें आम जनता के लिए उपलब्ध कराना। ईएसआई टीबी अस्पताल को उन्होंने जनसहयोग से 100 बिस्तर के सर्वसुविधायुक्त कोविड अस्पताल में बदलने का बीड़ा उठाया है। जल्दी ही और पढ़े

ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र

Last Updated:  Friday, May 14, 2021  11:22 pm

इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक नई चुनौती बन कर सामने आया है। सांसद शंकर लालवानी ने इस मामले में केंद्र एवं राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर इस बीमारी की गंभीरता की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज, दवाई की उपलब्धता हो सुनिश्चित। सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और ड्रग और पढ़े

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केअर सेंटर नहीं जाने पर काटी जा रही बिजली, कांग्रेस विधायक पटेल का आरोप

Last Updated:  Friday,   12:38 am

इंदौर : कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने इंदौर में प्रशासन पर हिटलर शाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित पाए गए जो लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, उन्होंने केयर सेंटर पर जाने से इंकार कर दिया तो उनके घरों की बिजली काट दी गई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा गुरुवार को रवींद्र नाट्य गृह में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार करने और पढ़े

नकली इंजेक्शन बेचकर मरीजों की जान से खेलने वालों की पैरवी न करें अभिभाषक- महाजन

Last Updated:  Thursday, May 13, 2021  10:51 pm

इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में ग्लूकोज व नमक से नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों की पूरे प्रदेश में कही भी पैरवी नहीं करने की अपील भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने तमाम अभिभाषकों से की है। उन्होंने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद से इस आशय का प्रस्ताव पारित करने का भी निवेदन किया है। महाजन ने कहा कि मानवता के दुश्मनों ने पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से और पढ़े

वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Last Updated:  Thursday,   6:48 pm

इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की क्राइसिस कमेटी में एक भी काँग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधियों को नहीं लिए जाने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक बताया है।बाकलीवाल ने संभागायुक्त एवं निगमायुक्त को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं के दबाव में आकर जो वार्ड कमेटियां बनाई हैं, वह पूरी तरह अव्यवहारिक है। जनता पर थोपे जा रहे मनमाने और पढ़े

विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मुफ्त इंटरनेट सुविधा दे केंद्र सरकार- सज्जन वर्मा

Last Updated:  Thursday,   6:43 pm

भोपाल : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से विद्यार्थियों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने की अपील की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में कोरोना मुफ्त में मिल रहा है, मौत ब्याज के रूप में मिल रही है लेकिन देश के विद्यार्थी, जो पढ़ना चाहते हैं उन्हें इंटरनेट की सुविधा सरकार को मुफ्त में देना चाहिए।सज्जन वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को देश में और पढ़े

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों का पता लगाने के लिए समूह का गठन

Last Updated:  Monday, May 10, 2021  11:20 pm

नई दिल्ली : कांग्रेस ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिए अगले 48 घंटे के भीतर एक समूह गठित करने का फैसला किया है।इस समूह की रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।इससे पहले, सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहा, ‘हमें इन गंभीर झटकों का संज्ञान लेने की जरूरत है। यह कहना कम होगा कि और पढ़े

देवी अहिल्याबाई की तुलना ममता बनर्जी से करना मानसिक दिवालिएपन का प्रतीक, माफी मांगे राऊत

Last Updated:  Monday,   7:22 pm

इंदौर : शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सामना के संपादकीय में लिखे अपने लेख में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना अहिल्या देवी से की हैं। भाजपा नेता व पाल समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष वरुण पाल ने राऊत के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है।वरुण पाल ने कहा कि संजय राऊत को अहिल्या माता के जीवन, कार्यो, नीतियों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। अहिल्या माता ने सादगी, शुचिता, समरसता और न्याय के और पढ़े

तीन माह का जल व संपत्ति कर माफ करें नगर निगम, शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त से मिलकर की मांग

Last Updated:  Sunday, May 9, 2021  10:55 pm

इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल से मिला।प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला,विशाल पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौज़िया शेख अलीम मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी गरीबों को दिया जाए मुफ्त अनाज। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने निगमायुक्त से कहा कि शहर में गरीबो को अनाज का जो वितरण किया जा रहा है,उसे जिनके और पढ़े

कांग्रेसी नेताओं ने अजय राठौर के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   7:47 pm

इंदौर : माधव राव सिंधिया के सबसे निकटतम लोगों में शामिल रहे इंदौर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर की पहचान इंदौर से लेकर प्रदेश तक थी। वे बेहद सरल, सौम्य और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता थे। उनकी मिलनसारीता और सब के सुख दुख में सहभागी रहने वाली साफ-सुथरी राजनीति के चलते युवा कार्यकर्ता उनका अनुसरण करते थे। कांग्रेस के किसी भी आयोजन में वह कभी मंचासीन नही हुए। हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े और पढ़े