आगबबूला क्यों है भाजपा की हठयोगिनी..?
••• बड़े नेताओं को संदेश :मुझे आडवानी-जोशी की तरह आउटडेटेड समझने की भूल ना करें। 🔹कीर्ति राणा🔹 नक्सली इलाकों में कहां बारुदी सुरंग बिछी है,पांव रखते ही कब, कहां धमाका हो जाए… इसकी जानकारी आसानी से नहीं लग पाती। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में कुछ ऐसा ही मिजाज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का माना जाता है। भाजपा में यह दौर जब राग जैजैवंती गाया जा रहा है, तब उमा भारती ने पंचम स्वर में आलाप छेड़ दिया है। भारतीय और पढ़े











