Category Archives: शहर

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात

Last Updated:  Tuesday, August 2, 2022  12:25 am

सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति। इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 23 सौ करोड़ की सौगातें प्रदेश व इंदौर को देने के साथ सांसद शंकर लालवानी द्वारा रखी गई पश्चिमी रिंग रोड व 5 व्यस्ततम चौराहों पर फ्लाईओवर की मांग को भी स्वीकृति दे दी।ये ब्रिज सेतुबंधन योजना के तहत बनेंगे। इसी के साथ गडकरी ने देशभर में 50 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान करते हुए कहा कि इनमें से और पढ़े

विकास कार्यों में आधुनिक तकनीक और वाहनों में गैर परंपरागत ऊर्जा का हो इस्तेमाल – गडकरी

Last Updated:  Monday, August 1, 2022  9:25 pm

इंदौर व प्रदेश को मिली 2 हजार 300 करोड़ रुपये लागत की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में किया 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और वन वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण। इंदौर : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इंदौर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश को लगभग 2 हजार 300 करोड़ रुपये लागत की 5 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 119 किलोमीटर और पढ़े

देशसेवा के सपने को लक्ष्य बनाकर देव ने तय किया एनडीए का सफ़र

Last Updated:  Sunday, July 31, 2022  8:59 pm

(राजेंद्र कोपरगांवकर) : देश प्रेम का जज्बा तो सभी के दिल में होता है पर ऐसे लोग कम ही होते हैं जो अपने बेटों को देश की रक्षा के लिए रक्षा सेवाओं का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें। ऐसे युवा भी बिरले होते हैं, जो देशसेवा का सपना संजोकर उसे पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाते हैं। इंदौर का ऐसा ही एक 18 वर्षीय नौजवान है देव व्यास, जिसने थल सेना में जाने का न सिर्फ और पढ़े

इंदौर के तीन छात्र देव, यश और अरिन एनडीए के लिए चयनित

Last Updated:  Sunday,   5:18 pm

इंदौर : रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का जज्बा इंदौर व मप्र के युवाओं में भी बढ़ता नजर आ रहा है। प्रतिवर्ष एनडीए में सिलेक्ट होने वालों की तादाद बढ़ रही है। इस बार इंदौर से तीन छात्रों का चयन एनडीए के लिए हुआ है। सभी चयनित छात्रों ने मां ट्यूटोरियल्स से कोचिंग लेकर सफलता हासिल की। रविवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में मां ट्यूटोरियल्स के निदेशक पंकज भट्ट और पढ़े

इंदौर में आया 2.9 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

Last Updated:  Sunday,   1:53 pm

इंदौर : देश के भूकंप प्रवण क्षेत्रों में अब इंदौर भी शामिल हो गया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। झटका हल्का होने से इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। ज्यादातर लोगों को भूकंप आने का पता ही नहीं चला, बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों को हल्का कंपन महसूस हुआ। मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 22.59 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री और पढ़े

“अनावश्यक हॉर्न न बजाएं” जन जागरूकता अभियान का पुलिस आयुक्त ने किया शुभारंभ

Last Updated:  Sunday,   1:31 pm

व्हाइट चर्च चौराहा पर बैनर/पोस्टर, तख्तियों, माइक से एनाउंस कर वाहन चालकों को दिया अनावश्यक हॉर्न ना बजाने का सन्देश। इंदौर : कई वाहन चालक गलत आदत, बेचैनी, बेवजह की जल्दबाजी के चलते अनावश्यक हॉर्न बजाते हैं, जिससे अन्य सड़क उपयोगकर्ता को मानसिक कष्ट भी होता है। तेज ध्वनि की वजह से चिड़चिड़ापन, हाई ब्लड प्रेशर और कई बार तो दिल की बीमारियों के भी बढ़ने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं गाड़ियों की तेज ध्वनि आंशिक बहरे पन और पढ़े

राज्यपाल ने राशि हिंगणकर को गोल्ड मेडल प्रदान कर किया सम्मानित

Last Updated:  Saturday, July 30, 2022  11:28 pm

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर की सुपुत्री ने अपने परिवार के साथ पूरे इंदौर पुलिस परिवार को भी किया गौरवान्वित। इंदौर : अति पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर की सुपुत्री राशि हिंगणकर मिरखेलकर को मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। राशि हिंगणकर मिरखेलकर श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में वर्ष 2018 के बैच में Ms-obstric and gynology में अध्ययनरत थी। उन्होंने अपने बैच के उपरोक्त संकाय में श्रेष्ठ और पढ़े

गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने के इंदौर मॉडल को देश भर में लागू करेंगे – केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल

Last Updated:  Saturday,   8:50 pm

केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने स्वनिधी महोत्सव का किया शुभारम्भ। पथ विक्रेताओ के साथ ही डिजिटल लेनदेन में सर्वाधिक केशबेक करने वालो का किया सम्मान। इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वनिधी महोत्सव का आयोजन शनिवार 30 जुलाई को रवींद्र नाट्यगृह में किया गया। केन्द्रीय आवास और शहरी मामलो के राज्यमंत्री कौशल किशोर समारोह में मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहे।समारोह में मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा, विधायक रमेश मैन्दोला, आकाश विजयवर्गीय, और पढ़े

बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों से विकास को मिली है रफ्तार – लालवानी

Last Updated:  Saturday,   8:45 pm

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में हुए आयोजन। इंदौर : बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव से देश के विकास को गति मिल रही है। सौभाग्य, दीनदयाल उपाध्याय आदि योजनाओं के माध्यम से करोड़ों के कार्य हर जिले में हुए हैं। आनेवाले समय में आरडीएसएस योजना के तहत प्रत्येक जिले में अरबों रूपए के कार्य होंगे, ताकि भविष्य में बिजली सुविधाएं और ज्यादा मिले।आजादी के अमृत महोत्सव के चलते उज्जवल भारत, उज्जवल और पढ़े

1अगस्त से प्रारंभ होगा सदगुरु नाना महाराज का 125 वा दो दिवसीय जन्मोत्सव

Last Updated:  Saturday,   5:25 pm

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि। सदगुरु नाना महाराज के जीवन चरित्र दर्शन पर होगा महानाट्य का मंचन इंदौर : अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार के बैनर तले सदगुरु नाना महाराज तराणेकर का 125 वा जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल स्टेडियम में 1 अगस्त से आयोजित इस दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह में देश – विदेश से त्रिपदी परिवार के हजारों सदस्य शिरकत करेंगे। इनमें कई बड़े उद्योगपति, कलाकार और समाजसेवी और पढ़े