इंदौर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सांसद लालवानी ने अल्पसंख्यक बूथ कार्यकर्ता निवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्व. मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सांसद शंकर लालवानी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के छत्रसाल मंडल में वार्ड 42 के बूथ के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता अनीश खान के खजराना रोड़, मेनन कालोनी निवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित
कर जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी…वो पूरा कश्मीर हमारा है…भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के कार्यकर्ता ने नारे लगाए।
इस अवसर पर सासंद शंकर लालवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा
डॉ० मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। संसद में अपने भाषण में डॉ० मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धारा 370 समाप्त कर दी गई है,इस बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी को यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन,राम बाबू यादव,अरविंद उपाधयाय,अनीश खान,विजय वर्मा,मनीष जैन,राजू यादव,विजय वर्मा, देवा जैतपुरिया, मोईन खान आदि मौजूद थे।।
Related Posts
May 6, 2023 अवयस्क बालिका को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका का अपहरण कर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास […]
May 2, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, 18 सौ से ज्यादा संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : 18 सौ से ज्यादा संक्रमित और 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, इंदौर में बीते कुछ दिनों से यही […]
March 11, 2022 नवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉंच
इंदौर : नई शिक्षा नीति में इस बात पर खास ध्यान दिया गया है कि नवी से बारहवीं तक के सभी […]
June 29, 2021 जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा बंगाली ब्रिज, आईआईटी के विशेषज्ञों से लेंगे मार्गदर्शन – भार्गव
इंदौर : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर […]
August 8, 2020 इंदौर में फिर बजी खतरे की घंटी, 8 फीसदी से ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट.. इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ […]
July 10, 2025 राजा हो या रंक शिव के लिए सभी समान हैं
🔺डॉ. रीना रवि मालपानी🔺
आदि अनंत अविनाशी शिव की महिमा तो सर्वथा विख्यात है। महादेव की […]
January 21, 2023 सानंद के मंच पर दी जाएगी अलौकिक सांगीतिक कार्यक्रम अद्वैता की प्रस्तुति
इंदौर: सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत मुंबई की संस्था पंचम निषाद के सहयोग से […]